{"_id":"67d72e62351a6efc2c094325","slug":"pai-villages-kabaddi-team-won-bronze-medal-kaithal-news-c-245-1-kht1001-129223-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पाई गांव की कबड्डी टीम ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पाई गांव की कबड्डी टीम ने जीता कांस्य पदक
Mon, 17 Mar 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पाई गांव की पुरुष कबड्डी टीम ने दो दिवसीय 44वीं राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। ये प्रतियोगिता सोनीपत में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के कई जिलों की टीमों ने भाग लिया था। पुरुष वर्ग की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें भिवानी की टीम ने शिकस्त दे दी। इसके बावजूद उन्होंने कांस्य पदक हासिल कर लिया। ये जानकारी एनआईएस कोच शमशेर सिंह शेरी ने दी।
उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पाई गांव की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने हिस्सा लिया था। महिला टीम ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन पदक से चूक गई। पुरुष टीम की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने रविवार को खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कोच शमशेर सिंह शेरी ने खिलाडिय़ों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।