फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paddy spilled on the road, notice to 10 commission agents

Kaithal News: सड़क पर डाला धान, 10 आढ़तियों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Paddy spilled on the road, notice to 10 commission agents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धान का सीजन जाेरों पर है और उठान न होने से शहर की तीनों ही मंडियों में ही जाम की समस्या आम बनी है। शहर क पुरानी, नई और अतिरिक्त अनाज मंडी में धान का उठान न होने से आढ़तियों व किसानों को काफी परेशानी हो रही है।

मंडी की मुख्य सड़क पर धान डालकर रास्ता बाधित करने पर 10 आढ़तियों को मार्केट कमेटी की तरफ से नोटिस जारी किया है। 24 घंटे में रास्ता खाली नहीं किया तो लाइसेंस रद किया जाएगा। इस बारे में मंडी में मार्केट कमेटी की तरफ से मुनियादी भी करवाई गई है। बता दें कि अतिरिक्त अनाज मंडी 89 एकड़ की है। इतनी बड़ी मंडी होने के बावजूद जाम की स्थिति बनी हुई है। 15 लाख से ज्यादा कट्टे खुले आसमान के नीचे पड़े हैं। आढ़तियों का कहना है कि धान का उठान न होने से जाम की स्थिति बनी है। धान भी खराब हो रहा है। अव्यवस्था फैलने के कारण इस तरह की स्थिति बन रही है। वहीं, जाम की स्थिति से निपटने के लिए शनिवार शाम पांच बजे से लेकर सोमवार सुबह नौ बजे तक मंडियाें में धान की आवक बंद रहेगी। हालांकि अब राहत की बात यह है धान का उठान होने के बाद किसानों का भुगतान लगातार हो रहा है। अभी तक करीब 11 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। इसमें से साढ़े सात लाख आवक की खरीद हो चुकी है। जबकि साढ़े तीन लाख क्विंटल का उठान होना बाकी है। अभी तक जिले में 310 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन


डीएफएससी निशांत राठी ने कहा कि जिला कैथल की सभी मंडियां धान से पूरी तरह से भर चुकी हैं, जिस कारण से ट्रकों के आने जाने का रास्ता बंद हो चुका है। धान खरीद सीजन को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला प्रशासन कैथल द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि किसान शनिवार शाम पांच बजे से लेकर सोमवार सुबह नौ बजे तक मंडियों में अपनी धान लेकर नहीं आएं। रात के समय मंडियों से धान के उठान का कार्य सुचारू से हो सकेगा और पूरी खरीद प्रक्रिया समुचित ढंग से हो सकेगी। सभी किसान जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें, ताकि किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed