फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paddy soaked in grain markets due to rain

Kaithal News: बारिश से अनाज मंडियों में भीगा धान

Fri, 27 Sep 2024 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Sep 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Paddy soaked in grain markets due to rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में वीरवार दोपहर बाद एक बार फिर से मौसम बदला। सुबह के समय तो उमस भरी गर्मी रही, लेकिन बाद दोपहर तेज बारिश हुई। दोपहर तीन बजे हुई बारिश करीब 30 मिनट तक लगातार जारी रही। एक तरफ बारिश से जहां लोगों को उमस गर्मी से राहत मिली। वहीं, मंडियों में शेड से बाहर पड़ा धान भी भीग गया। इससे किसान नाराज दिखाई दिए।

वीरवार सुबह तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। उसके बाद करीब एक बजे आसमान में बादल छा गए और तीन बजे बारिश हुई। तीन बजे के बाद से देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन


मौसम विभाग अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। बारिश की आशंका की बीच किसानों के माथे पर भी चिंता छा गई। बता दें कि 1509 फसल पक कर तैयार हो चुकी है। कई जगह इसकी कटाई भी हो चुकी है। मंडियों में नमी बताकर धान की खरीद नहीं हो रही है। वहीं, पीआर किस्म के धान की फसल भी लगभग पकने को है, अगर तेज बारिश होती है उसका भी गिरने का खतरा किसानों को बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान बढ़ रहा था। उमस ने लोगों को परेशान किया हुआ है। मुच्छल किस्म का धान भी इस समय बेल निकाल रहे है। बारिश से इसे कों भी नुकसान है। गौरतलब रहे कि इस सीजन के शुरूआत में कम बारिश हुई थी। धान की रोपाई करते समय भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। अतिरिक्त खर्च के साथ किसानों ने अपनी फसल तैयार की है। वहीं, वीरवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम समन्यवक रमेश चंद्र ने बताया कि अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। धान की फसलों को अब नुकसान हो सकता है। किसान धान की फसल में ज्यादा पानी न खड़ा रखें। मौसम बदलते समय बीमारियों का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed