फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paddy arrivals in full swing but prices low

Kaithal News: धान की आवक जोरों पर लेकिन भाव कम

Sat, 16 Nov 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 16 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Paddy arrivals in full swing but prices low
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की अनाज मंडियों में इन दिनों बारीक धान की आवक जोरों पर है, लेकिन पिछले साल की अपेक्षा इस बार भाव कम हैं। इस कारण किसानों में मायूसी हैं। भाव कम मिलने के कारण कई किसानों ने धान का स्टाक कर लिया है।

किसान भाव बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। बासमती धान के भाव इन दिनों 5500 से 5700 रुपये, 1121 के भाव चार हजार रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं, जबकि पिछले साल बासमती के भाव छह हजार रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा थे।
विज्ञापन


इस कारण किसानों को प्रति क्विंटल 500 से 700 रुपये का नुकसान हो रहा है। जिले में पूंडरी व पाई क्षेत्र के किसान बासमती धान की बिजाई ज्यादा करते हैं। वहीं 1121 के भाव 4350 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं। इसी तरह से 1718 किस्म की हाथ की कटाई वाले धान के भाव 3800 रुपये तो कंबाइन की कटाई वाले धान के भाव 3450 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1885 कंबाइन की कटाई वाले धान के भाव 3525 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं।

किसानों ने बताया कि मंडियों में बारीक धान के भाव पिछले साल की अपेक्षा कम है। इस कारण अब धान का स्टाक किया हुआ है। जैसे ही भाव बढ़ेंगे तो मंडियों में धान लेकर जाएंगे।


मार्केट कमेटी सचिव बसाऊ राम ने बताया कि अनाज मंडी में बारीक धान की आवक चल रही है। बासमती, 1121, मुच्छल व 1718 किस्म सहित अन्य किस्मों का धान किसान मंडी में लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed