फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   outside class

1200 में से लगभग 800 विद्यार्थियों को नहीं मिल रही जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
outside class
outside class - फोटो : Kaithal
सर्दी के मौसम में डा. भीमराव आंबेडकर राजकीय कालेज में 1200 में से 800 विद्यार्थियों को बरामदे में ही कक्षाएं लगानी पड़ रही है। जिससे विद्यार्थियों व दिव्यांग शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन कि ओर से अलग-अलग संकाय के हिसाब से कमरे अलॉट किए गए थे। इनकी जगह अब संस्कृति विवि का वीसी कार्यालय, ऑफिशियल कार्यालय व कक्षाएं की लग रही हैं। धीरे-धीरे सभी संकाय के विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन विद्यार्थियों को कमरों में बैठने की सुविधा उपलब्ध नहीं हो रही है। उन्हें बरामदे में कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

बता दें कि विवि द्वारा कॉलेज के लगभग 10-12 कमरों प्रयोग में लाया जा रहा है। जिसमेें वीसी ऑफिस व आफिशियल कार्यालय व कक्षाएं शामिल है। गांव मूंदड़ी में संस्कृत विवि बनाया जाना है। जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक कालेज से कुछ कमरे अलॉट किए थे। इसके बाद विवि का छात्रावास भी शहर से करीब दस किमी दूरी पर बनाए जाएंगे। फिलहाल राजकीय कालेज में ही कक्षाएं लगाई जा रही है। इसकी वजह कालेज के लगभग 800 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बॉयोलॉजी के विद्यार्थियों को ज्यादा समस्या का सामना कर रहा है।
विज्ञापन

बरामदे में रहता काफी शोर- विद्यार्थियों शोबित, विकास, सचिन, विक्की, सोहनलाल, अंकूर, नवीन, मोनू, अजय, ने बताया कि पिछले दो तीन दिनों से बरामदे में कक्षाएं लगाई जा रही है। जिसमें ठीक से पढ़ाई का माहौल नहीं बन पा रहा। बाहरी शोर भी ज्यादा आ रहा है। उन्होंने कहा कि लेक्चर भी ठीक समझ में नहीं आ रहे। कक्षा में ब्लैकबोर्ड भी नहीं है। इसके साथ बढ़ती सर्दी में भी समस्या आ रही है। उन्होंने जल्द कमरे उपलब्ध करवाए जाने की मांग की। कॉलेज में बीएएमसी, बीटीएम व साइंस संकाय के विद्यार्थियों शामिल है। जिनमें अलग-अलग संकाय में 40-40 विद्यार्थियों की संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेज में बारह सौ विद्यार्थियों पर 15-20 कमरे- कालेज में बारह सौ विद्यार्थियों के लिए 15-20 कमरे बनाए गए थे। जिनमें कंप्यूटर लैब, गणित, मास कम्यूनिकेशन व फिजिक्स लैब अलग से है। खेल विंग के लिए खेल कक्ष पर भी विवि प्रशासन का कब्जा है। खिलाड़ियों को उपकरणों से भी वंचित रहना पड़ रहा है। हालांकि कॉलेज की ओर से वैकल्पिक तौर पर अलग से स्पॉर्ट रूम बनाया है। लेकिन उसमें पर्याप्त सामान की सुविधा नहीं है। जिससे कालेज में खेल प्रतियोगिताएं भी प्रभावित हो रही है।

कालेज प्राचार्य डा. ऋषिपाल बेदी ने कहा कि जब तक कालेज में बच्चे नहीं आ रहे तब तक विवि को कमरे दिए गए थे। इस बारे में वीसी से बातचीत हो चुकी है। आगामी दो या तीन दिन में कमरे खाली किए जाएंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed