फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Out of 20 complaints received, 14 were resolved on the spot.

Kaithal News: आईं 20 शिकायतों में से 14 का मौके पर निपटारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Out of 20 complaints received, 14 were resolved on the spot.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार के निर्देशाें पर जिला के सभी बीडीपीओ कार्यालयों व नगर पालिकाओं व नगर परिषद कैथल में समाधान शिविर आयोजित किए गए। इसमें संबंधित अधिकारियों ने नागरिकों की शिकायतें सुनी गई। इस दौरान आईं 20 शिकायतों में से 14 का मौके पर निपटारा किया गया। शेष छह शिकायतें के निपटारे के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है।

डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि हरियाणा सरकार की सराहनीय पहल के मद्देनजर प्रात नौ से 11 बजे तक समाधान शिविर शुरू किए गए हैं। इनमें आने वाली शिकायतों में तुरंत हल हो सकने वाली शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है। समाधान शिविरों से एक ओर जहां आमजन व अधिकारियों के बीच की दूरी कम होगी, वहीं दूसरी ओर जन शिकायतों का समाधान भी निर्धारित की गई समय सीमा के भीतर होगा।
विज्ञापन


उन्होंने जिला की ग्रामीण जनता से अपील की कि आमजन अपनी स्वामित्व से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अपने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में जाकर अपनी समस्याओं का निपटान करवायें। स्थानीय निकायों में प्रोपर्टी आईडी व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद कार्यालय व नगर पालिका कार्यालय में जाकर अपनी समस्या का समाधान पाएं। नगर परिषद कैथल में ईओ कुलदीप मलिक तथा एमई वरुण शर्मा की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किया गया। बीडीपीओ कार्यालयों में संबंधित बीडीपीओ की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed