{"_id":"67631d4bdbc07e4a360afcc4","slug":"our-players-won-medals-in-school-handball-held-in-ludhiana-kaithal-news-c-18-1-knl1004-542623-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लुधियाना में हुई स्कूली हैंडबॉल में म्हारे खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लुधियाना में हुई स्कूली हैंडबॉल में म्हारे खिलाड़ियों ने जीते पदक
Thu, 19 Dec 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लुधियाना में हुई राष्ट्रीय स्कूली हैंडबॉल में प्रतियोगिता में कैथल के लड़के और लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन दिखाते हुए विभिन्न राज्यों की टीमों को मात दे कर रजत व कांस्य पदक जीते। हैंडबॉल के विजेता खिलाड़ियों की जीत पर जिले में खुशी की लहर है। कैथल पहुंचने पर सभी विजेता खिलाड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया कर उन्हें मिठाई खिलाई व शहर में विजयी जुलूस निकाला।
मौलिक मुख्य अध्यापक राजकीय माध्यमिक फ्रांसवाला ने बताया कि पंजाब के लुधियाना में 11 से 17 दिसंबर को अंडर 19 में 68वीं राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया जिसमें हरियाणा की टीम में सात खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें चार लड़के तुषार, अमन, चेतन्य व अमन मलिक व तीन लड़कियों तुष्टी, अन्नु, व कोमल शामिल रहीं।
सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार खेल प्रदर्शन दिखाया। हरियाणा की टीम में लड़कियों ने पहले मुकाबले में विधा भारती टीम को 32-07 के बड़े अंतर से पराजित किया, हरियाणा की टीम का दूसरा मुकाबला राजस्थान से तीसरा मुकाबला उत्तरप्रदेश से व चौथा मुकाबला चंडीगढ़ से हुआ।
विज्ञापन
सेमीफाइनल मुकाबले में दो गोल से हरियाणा की टीम तीसरे स्थान पर रही व कांस्य पदक पर कब्जा किया। वहीं हरियाणा की लडक़ो की टीम ने पहले मुकाबले में छतीसगढ़ को 35-10 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में हरियाणा की टीम ने पुंडुचेरी को 35-05 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में तमिलनाडु को 28-12 से पराजित किया।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने सीबीएसई की टीम को 28-07 से पराजित किया।
सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने बिहार को 32-28 से हराया, लेकिन फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम पंजाब से 32-35 के स्कोर पर तीन गोल से हार गई। सभी मुकाबलों में लड़के व लड़कियों ने बढ़िया खेल दिखाया ओर रजत व कांस्य पदक जीतकर दूसरी व तीसरी ट्रॉफी पर कब्जा किया।
इस जीत पर जिला शिक्षा शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट, मौलिक जिला शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया, मुख्य अध्यापक विजय कुमार, जिला खेल एईओ रमेश चहल, जिला प्रधान विजेंद्र, एईईओ नरमैल सिंह, कोच प्रशांत रॉय, राजेश कुमार, संदीप, जितेंद्र, कोच रविंद्र, उषा व गांव ग्योंग के सरपंच कर्मवीर सहित ग्रामीणों ने बधाई दी।