{"_id":"67759a959847b79f6a0b54cd","slug":"our-players-dominate-in-taekwondo-victory-procession-taken-out-in-the-city-kaithal-news-c-18-1-knl1004-551723-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ताइक्वांडो में म्हारे खिलाड़ी छाए, शहर में निकाला विजयी जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ताइक्वांडो में म्हारे खिलाड़ी छाए, शहर में निकाला विजयी जुलूस
Thu, 02 Jan 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अमृतसर में हुई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कैथल के लडक़े व लड़कियों शानदार खेल प्रदर्शन दिखाते हुए जीते 19 पदक व प्रथम ट्रॉफी हासिल की। मंगलवार शाम जब विजेता खिलाड़ी कैथल बस अड्डे पर पहुंचें सभी का फूलमालाओं सहित ढोल के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर वाहनों में बैठाकर विजय जुलूस निकाला गया।
इससे पूर्व परिजनों ने भी खिलाड़ियों व कोच को नोटों की मालाएं पहनाकर उनका मुंह मीठा करवाया। विजेता खिलाड़ियों को खुली जीप में बिठाकर करनाल रोड से होते हुए पूरे शहर का चक्कर लगवाया और नाचते गाते आंबेडकर चौक पर समापन किया। एनआईएस कोच सोनू रंगा व शिव कुमार ने बताया की 29 व 30 दिसंबर को अमृतसर में हुई दो दिवसीय ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई थी। इसमें विभिन्न राज्यों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में कैथल शहीद भगत सिंह मार्शल आर्ट अकादमी के 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें 15 लड़कों और चार लड़कियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों सीनियर, जूनियर, संब जूनियर व क्रेडिट इवेंट मेें शानदार खेल दिखाया और कई पदक जीते।
विज्ञापन
कोच सोनू रंगा ने बताया कि इस प्रतियोगिता जूनियर व क्रेडिट के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन दिखाया ओर जीत हासिल की। सभी खिलाड़ी प्रतिदिन हरियाणा शहीद स्मारक पर दो घंटे अभ्यास करते हैं। सभी खिलाड़ियों का सपना है कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलें व देश के लिए पदक जीत कर अपने माता पिता का नाम रोशन करें। इस अवसर पर अभिभावक व कोच सोनू रंगा व कोच शिवकुमार न सभी विजेता खिलाडिय़ों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
ये रहे परिणाम
n
जूनियर क्योरगी इवेंट लड़कों में- खिलाड़ी गुरमीत मेहरा ने स्वर्ण पदक, खिलाड़ी हिमांशु गोरिया ने स्वर्ण पदक व सदेव ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
n
क्रेडिट इवेंट लडक़ों में खिलाड़ी हर्षदीप ने स्वर्ण पदक, अनुराग ने स्वर्ण पदक, अंशदीप स्वर्ण पदक, अभिनव ने कांस्य पदक, अंश धनिया ने कांस्य पदक, अस्मित सिंह कांस्य पदक, अभिनव कांस्य पदक, अभिजोत ने कांस्य पदक हासिल किया।
n
सब जूनियर इवेंट लड़कों में- खिलाड़ी अर्षदीप सिंह ने स्वर्ण पदक व खिलाड़ी वंश रंगा ने रजत पदक हासिल किया।
n पूमशे इवेंट लड़कों में- खिलाड़ी गुरमन सिंह ने स्वर्ण पदक व खिलाड़ी हरगुन सिंह ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया।
n
सब जूनियर इवेंट लड़कियों में- खिलाड़ी मुकेश शर्मा व खिलाड़ी नवदीप कौर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। खिलाड़ी अनुष्का ने रजत पदक व खिलाड़ी समृद्धि ने कांस्य पदक हासिल किया।