{"_id":"6657a80966329462d40c82c4","slug":"osdav-players-won-medals-in-wushu-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-400213-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वुशू प्रतियोगिता में ओएसडीएवी के खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वुशू प्रतियोगिता में ओएसडीएवी के खिलाड़ियों ने जीते पदक
Thu, 30 May 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 30 May 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाट कॉलेज के खेल मैदान में में गत 22 मई को हुई 23वीं जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के 18 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसमें खिलाड़ियों ने वुशू की अलग-अलग स्पर्धाओं में नौ स्वर्ण, दो रजत और आठ कांस्य पदक प्राप्त किए। स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू तलवाड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देव, समग्र, गाव्या, देवांशी, लक्ष्य, ललित, मिताली, स्मृद्धि ने स्वर्ण पदक और कार्तिक, पंशुल ने रजत पदक व देव, रुद्रा, अर्शदीप, वायु, राघव, हरनूर, सुनिविया,लक्ष्य ने कांस्य पदक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने जिले भर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यालय पहुंचने पर इन बच्चों का स्वागत किया।