फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Order to close illegal cuts of roads

सड़कों में अवैध कट बंद करने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Order to close illegal cuts of roads
कैथल। सड़कों में कहीं पर भी यदि अवैध कट है तो उसे तुरंत बंद किया जाए। स्कूल वाहनों में स्कूल वाहन नीति के अनुसार आवश्यक नियमों का पालन किया जाए। ये निर्देश जिला प्रशासन की सड़क सुरक्षा विषय पर हुई बैठक में डीसी प्रदीप दहिया ने जारी किए। बैठक में पुलिस को निर्देश जारी किए गए हैं कि नाबालिग वाहन चालकों व नशा करके वाहन चलाने वालों के चालान किए जाएं। वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगाने वाले वाहन चालकों के लिए भी विशेष अभियान के तहत चालान किए जाएं। बैठक में बताया गया कि फरवरी माह में 16 स्कूल बसें चैक की गई, जिनमें से 3 बसों के तय मापदंड पूरे नहीं करने पर चालान भी किए गए हैं। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिला में जो भी ब्लैक स्पॉट यानि दुर्घटना संभावित क्षेत्र हैं, उन सभी स्थानों को चयनित करके सुरक्षा के व्यापक कदम उठाकर आवश्यक इंतजाम किए जाएं ताकि संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। तितरम मोड़ से कलायत तक जितने भी अवैध कट हैं, विशेषकर खरक पांडवा गांव के पास जो कट बना हुआ है, उसे तुरंत बंद करें।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने लोक निर्माण विभाग व वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैथल से चीका तक, पीड़ल, कांगथली, अनाजमंडी चीका सड़क के किनारे जितने भी बर्म ठीक नहीं है, उन्हें दुरुस्त किया जाए। राजौंद शहरी क्षेत्र में बने डिवाइडर पर लाइट की व्यवस्था करने के लिए डीसी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि तितरम मोड़ से देवबन तक 90 प्रतिशत पैच वर्क का कार्य भी हो चुका है। कैथल से संगतपुरा, करनाल रोड ऑवर ब्रिज के पास सड़क को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसडीएम मनीष कुमार लोहान व नवीन कुमार, जिप सीईओ सुरेश राविश, आरटीए गिरिश कुमार, डीएसपी कुलवंत, कार्यकारी अभियंता डॉ. केएस पठानिया, वरूण कंसल व सतपाल, आरएसए भरत नागपाल, सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहुजा, डीआईओ दीपक खुराना, ट्रैफिक एसएचओ मुखत्यार सिंह, ओमप्रकाश मढ़ाड सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed