{"_id":"68cdbf0f071d96e5460a2551","slug":"opposition-to-the-construction-of-a-store-room-on-college-land-appeal-for-a-ban-kaithal-news-c-18-1-knl1004-742537-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कॉलेज की जमीन पर स्टोर रूम का विरोध, रोक लगाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कॉलेज की जमीन पर स्टोर रूम का विरोध, रोक लगाने की अपील
Sat, 20 Sep 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजौंद स्थित बीर बांगड़ा गांव के ग्रामीणों ने कॉलेज के लिए आवंटित जमीन पर लोक निर्माण विभाग द्वारा स्टोर रूम बनाने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) अन्नू टांक को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य रोकने की मांग की।
ग्रामीण संदीप ऋषिपाल ने बताया कि जब राजौंद में कॉलेज बनाने का प्रस्ताव आया था, तब बीर बांगड़ा पंचायत ने गांव की पंचायती जमीन से करीब छह एकड़ भूमि कॉलेज के लिए देने का निर्णय लिया था। सरकार ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी। लेकिन राजौंद क्षेत्र के लोगों ने कॉलेज निर्माण के खिलाफ संघर्ष समिति बनाकर लंबे समय तक आंदोलन किया। इसके बाद सरकार ने कॉलेज राजौंद में ही बनाने का आश्वासन दिया और बीर बांगड़ा की जमीन पर निर्माण रोक दिया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि अब लोक निर्माण विभाग उसी जमीन पर स्टोर रूम बनाने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है। गांव में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में भी इस प्रस्ताव का जोरदार विरोध हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी बीर बांगड़ा ने आईटीआई के लिए नौ एकड़ जमीन दी थी, लेकिन संस्थान पर गांव का नाम नहीं जुड़ा, जबकि राजौंद के पास भूमि न होने के बावजूद नाम वहीं का दर्ज हुआ। ऐसे में वे अब अपनी जमीन किसी भी अन्य निर्माण के लिए नहीं देंगे।
विज्ञापन
बीडीपीओ ने दिया आश्वासन ः ग्रामीण प्रतिनिधिमंडल ने बीडीपीओ अन्नू टांक को अपनी आपत्तियां विस्तार से बताईं। बीडीपीओ ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और उनके निर्देशों के अनुसार ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।