फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   OP Jindal was a Karmayogi: Leela Ram

कर्मयोगी थे ओपी जिंदल : लीलाराम

Thu, 08 Aug 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 08 Aug 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
OP Jindal was a Karmayogi: Leela Ram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूर्व ऊर्जा मंत्री ओपी जिंदल की 94वीं जयंती कुरुक्षेत्र रोड स्थित जिंदल हाउस में उनके समर्थकों ने धूमधाम से मनाई। इस मौके पर विधायक लीलाराम ने कहा कि ओमप्रकाश जिंदल एक कर्मयोगी थे, उन्होंने हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद की।

जिंदल हाउस में ओपी जिंदल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधायक लीलाराम ने कहा कि ओमप्रकाश जिंदल इस्पात जगत के पुरोधा थे। वह भले ही स्टील बनाते थे, लेकिन उनका दिल मोम का था। इसी वजह से वह समाज हित के कार्यों में हमेशा आगे रहते थे।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड ने कहा कि ओम प्रकाश जिंदल ने लोगों की सेवा करने के संस्कार अपनी संतानों को सिखाएं हैं। इस मौके पर आरकेएसडी कॉलेज में कैथल क्लब ने पौधरोपण भी किया। लोगों ने ओपी जिंदल के प्रति स्नेह जताते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच में फल और मिठाइयां बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ओपी जिंदल के किए हुए समाज सुधार के कार्यों पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर नवनीत गोयल, मुकेश जैन, कृष्ण बंसल, सोमनाथ शर्मा, राजीव शर्मा बाता, नसीब ककहेड़ी, संदीप ढुल, जय भगवान शर्मा, सरदार जसविंद्र सिंह, सरदार महल सिंह, बलजीत नंबरदार, आदित्य भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed