फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Only healthy citizens can build a strong nation: Hariom

स्वस्थ नागरिक ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है : हरिओम

Fri, 16 May 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 16 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Only healthy citizens can build a strong nation: Hariom

विज्ञापन
गुहला-चीका। पतंजलि योग समिति हरिद्वार व भारत स्वाभिमान शाखा चीका की ओर से श्री विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित 15 दिवसीय योग शिविर वीरवार को 14वें दिन भी जारी रहा। इस शिविर का शुभारंभ पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी एवं आचार्य हरिओम शोकल ने द्वीप प्रज्वलित करके किया।

हरिओम शोकल ने वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, हमारे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर अत्यधिक दबाव है। अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहती हैं और अच्छे डॉक्टरों की कमी महसूस की जा रही है।
विज्ञापन


अब यह आवश्यक हो गया है कि हम स्वयं को बीमारियों से बचाएं, और इसका एकमात्र प्रभावी तरीका योग को अपने जीवन में शामिल करना है। योग न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि हमारे मन और आत्मा के बीच संतुलन भी स्थापित करता है। एक स्वस्थ नागरिक ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। इसलिए योग को अपनाएं और अस्पतालों की भीड़ से मुक्ति पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पतंजलि तहसील प्रभारी चरणदास गुप्ता व भारत स्वाभिमान तहसील प्रभारी जयभगवान प्रजापति ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक संपूर्ण जीवन जीने की कला है। यह हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में बांधता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed