{"_id":"6806ac843b2c03dd5f066d95","slug":"one-should-become-a-job-seeker-and-not-a-job-giver-mehla-kaithal-news-c-18-1-knl1004-629455-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी खोजने नहीं देने वाला बनना चाहिए : मेहला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी खोजने नहीं देने वाला बनना चाहिए : मेहला
Tue, 22 Apr 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के वाणिज्य विभाग एवं इनक्यूबेशन सेंटर की ओर से पंजाब नेशनल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का आयोजन किया गया। छह दिवसीय सामान्य उद्यमिता विकास कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह के साथ शुभारंभ हुआ। प्राचार्य डॉ. सत्यवीर मेहला ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी खोजने वाला नहीं, नौकरी देने वाले बनना चाहिए। इस कार्यक्रम से उन्हें इस दिशा में प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप संस्कृति तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रशिक्षित करना है। बदलते आर्थिक परिवेश में उद्यमिता न केवल कॅरिअर विकल्प है। बल्कि रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का सशक्त माध्यम भी बन चुका है। यह कार्यक्रम जगदीश कुमार निदेशक, पीएनबी आरएसईटीआई के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।
इस मौके पर जगदीश कुमार, निदेशक पीएनबी आरएसईटीआई के रवि, फैकल्टी सदस्य, पीएनबी आरएसईटीआई के विनय,डॉ. मेहला ने वाणिज्य विभाग व इनक्यूबेशन
सेंटर की इस पहल की
सराहना करते हुए कहा कि कॉलेज सदैव छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. विशाल आनंद, वाणिज्य विभाग तथा डॉ. रचना सरदाना, संयोजक, इनक्यूबेशन सेंट की ओर से किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह के अंत में वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शर्मा ने सभी अतिथियों, आयोजकों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। वाणिज्य विभाग से डॉ शशि ओर मनीषा व अन्य मौजूद रहें ।