फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One patient killed, 174 found infected

एक मरीज की मौत, 174 मिले संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
One patient killed, 174 found infected
One patient killed, 174 found infected - फोटो : Kaithal
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रोजाना तीव्र गति से बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमित व्यक्तियों की मौत का सिलसिला भी रूकने का नाम नहीं ले रहा। वीरवार को फिर एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में 174 नए संक्रमित व्यक्ति पाए गए। मृतक 35 वर्षीय व्यक्ति गांव मैंगड़ा का रहने वाला है, जो निमोनिया व अन्य बीमारियों से भी पीड़ित बताया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को मिले संक्रमितों में दो वर्ष का एक बच्चा, पूंडरी मंडी का एक आढ़ती व एक कांप्लेक्स में रहने वाले दो व्यक्ति शामिल हैं। अब जिले में पॉजिटिव केस 661 हो गए हैं, जबकि 84 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना की शुरुआत से लेकर अब तक जिले में 6269 संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। इनमें से 5524 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। वीरवार को भी 133 व्यक्ति ठीक हुए। संक्रमित पाए गए लोगों की अपेक्षा ठीक होने वालों की संख्या काफी कम रही। वीरवार को जिले में 35 स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। विभाग की टीमों द्वारा 1828 व्यक्तियों को वैक्सीन का पहला व दूसरा टीका लगाया गया। पहला टीका लगवाने वालों की संख्या 1052 रही, जबकि 778 व्यक्तियों ने दूसरा टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने जिलावासियों से अपील की कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। मास्क और सामाजिक दूरी कोरोना से बचाव का सशक्त तरीका है। उन्होंने कहा कि जिलावासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीन लगवाएं ताकि महामारी को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed