फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   one hit the other tractor

Kaithal News: एक ने दूसरे ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Sat, 07 Oct 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
one hit the other tractor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पाडला रोड ड्रेन के पास एक ट्रैक्टर चालक ने आगे जा रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में दूसरे ट्रैक्टर पर सवार किसान पिछले टायर के बीच में फंस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


गांव बरटा निवासी रामनिवास ने शहर थाना में शिकायत दी कि उसके ताऊ का लड़का कृष्ण (45) गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। उसने अपने खेत में धान की कटाई की हुई थी। पांच अक्तूबर को शाम के समय वह व कृष्ण ट्राली में फसल भरकर कैथल अनाज मंडी में लेकर आए थे। जब वे ट्रैक्टर ट्राली में वापस गांव जा रहे थे और पाडला रोड पर ड्रेन के पास पहुंचे तो उनके गांव का ही बलकार सिंह अपने ट्रैक्टर को तेज गति व लापरवाही से चलाता हुआ उनके पीछे आया और टक्कर मार दी। इससे उनका ट्रैक्टर खेतों में उतर गया और उसके ताऊ का लड़का कृष्ण ट्रैक्टर के पिछले टायर के नीचे फंस गया। ट्रैक्टर स्टार्ट रहने के कारण हादसे में उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed