फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One dead, 15 injured in road accident on first day

Kaithal News: पहले दिन सड़क हादसे में एक की मौत, 15 घायल

Thu, 02 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 02 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
One dead, 15 injured in road accident on first day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नए साल के पहले ही दिन कैथल जिले में धुंध के चलते एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें कैलरम व बात्ता गांव के बीच नेशनल हाईवे 152 पर एक पिकअप गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो को गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घटना एक जनवरी को सुबह करीब सात बजे की है।

सूचना पाकर कलायत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे का शिकार हुए लोगों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर एक एक व्यक्ति को जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घाेषित कर दिया, जबकि दो व्यक्तियों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया। पुलिस ने घायल गणेश (36) की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




कुरुक्षेत्र के गांव बोदनी निवासी गणेश ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका परिवार व रिश्तेदार समय-समय पर पूजा-पाठ के लिए राजस्थान में बागड़ धाम जाते हैं। कुछ दिन पहले ही गांव बोढ़ा, बोदनी व पटियाला से उनके परिवार व रिश्तेदारों में से 16 व्यक्ति एकत्रित होकर धाम पर गए थे। जब एक जनवरी को वे वापस आ रहे थे और सुबह करीब सवा सात बजे कैलरम-बात्ता गांव के बीच पहुंचे तो रास्ते में एक ट्रक खड़ा था। हल्की धुंध थी और ट्रक चालक ने कोई लाइट या संकेत नहीं दिया हुआ था। ऐसे में उनकी गाड़ी अचानक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 50 वर्षीय बोढ़ा निवासी गुरुमुख की मौत हो गई जबकि कुलदीप (46), मदन (55) , देवीचंद (32), ईश्वर (31), शमशेर (45), करनैल (50), सुखविंद्र (40), गुरजंट (28), गोविंद (38), सुरेश (35), रवि (28), रामचंद्र व पृथ्वी घायल हो गए। सुरेश कुमार व परमजीत को गंभीर चोटों के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गणेश ने बताया कि सुरेश, परमजीत, कुलदीप, मदन, रवि, शमशेर, देवीचंद, करनैल, सुरेश, रामचंद्र, रवि व पृथ्वी गांव बोढ़ा के रहने वाले हैं। ईश्वर गांव जखवाला पंजाब व गुरजंट पटियाला निवासी हैं।




कलायत थाना एसएचओ जय भगवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घायल गणेश की शिकायत पर ट्रक चाक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed