फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One caught in fraud of lakhs in the name of sending money to America

Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों की ठगी में एक काबू

Thu, 18 Apr 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Apr 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
One caught in fraud of lakhs in the name of sending money to America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने आरोपी मल्लेवाला जिला सिरसा निवासी गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भागल निवासी धर्मबीर की शिकायत के अनुसार उनके बेटे विकास को वह आइलेट्स करवाकर विदेश भेजना चाहता था। उसने कई आसपास के आइलेट्स सेंटरों में विदेश भेजने बारे संपर्क किया। इस दौरान वह अपने एक दोस्त से मिला। उसके दोस्त ने एजेंट सिरसा के मल्लेवाला निवासी गुरप्रीत से मिलवाया।

आरोपी गुरप्रीत ने शिकायतकर्ता को बताया कि बच्चा आइलेट्स के चक्कर में पड़ेगा तो एक साल बर्बाद हो जाएगा। वह उसके बेटे को सीधा अमेरिका का पढ़ाई स्तर पर साक्षात्कार करवाकर वीजा लगवा देगा। इस काम पर 45 लाख रुपये खर्च आएंगे। वह उसकी बातों में आ गया और रुपये देने शुरू कर दिए। पहली बार में शिकायतकर्ता ने दो लाख 50 हजार दे दिए।
विज्ञापन


फिर एक अक्तूबर 2021 को 10 लाख रुपये आरोपी गुरप्रीत को दे दिए। आरोपी ने उसे बताया कि दुबई का वीजा लगा है। वहीं से सीधा अमेरिका भेज देंगे। 17 अक्टूबर 2021 को उसकी फ्लाइट है। उसका लड़का दिल्ली से 17 अक्तूबर को दुबई पहुंच गया। इसके बाद उसके लड़के को पांच नवंबर 2021 को साउथ अफ्रीका टॉगो भेज दिया। वहां से आरोपी गुरप्रीत एजेंट से मिलकर दोबारा से दुबई ले लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साउथ अफ्रीका व दुबई में सात महीने तक उसके बेटे को रखा। वहां उसे झूठ बोला कि अमेरिका का वीजा आ गया है। इसके बाद दुबई के एजेंटों ने एयरपोर्ट पर उसके लड़के को छोड़ दिया। वहां जांच अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उसे पकड़ लिया और जेल में डाल दिया। इसके बाद आरोपियों ने उससे उसके बेटे की रिहाई के लिए छह लाख रुपये वसूले। पांच महीने तक उसके बेटा दुबई की जेल में रहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद उसके ताऊ ने दुबई में पहुंचकर बेटे के कागज दिखाकर जेल से बाहर निकलवाया। तीनों आरोपियों ने उसे कई बार में 30 लाख 27 हजार 500 रुपये ठग लिए। उसका बेटा किसी तरह से वापस घर पहुंचा। इसके बाद आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उनके पैसे भी नहीं लौटाए।

इस बारे में थाना चीका में मामला दर्ज था। उक्त मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी गुरप्रीत से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed