फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One arrested for threatening to implicate in rape case

दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देने वाला काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
One arrested for threatening to implicate in rape case
कैथल। एक व्यक्ति को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर नकदी हड़पने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को काबू किया है। सरगना के अलावा गिरोह की चार आरोपी महिलाएं पहले ही गिरफ्तार की जा चुकी हैं। पैसों की बरामदगी व व्यापक पूछताछ के लिए मुख्य आरोपी का पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान करीब 38 वर्षीय डोहर निवासी नरेश के रूप में हुई। तितरम थाना के तहत एक गांव निवासी व्यक्ति ने केस दर्ज करवाया था कि सीवन निवासी एक महिला ने पहले स्वेच्छा से उसके साथ संबंध बनाए। फिर उसे कैथल में एक घर में बुलाकर एक लड़की से दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवाकर उसे फंसाने की धमकी दी। उससे 20 हजार रुपये वसूले। इसके बाद फिर एक लाख रुपये वसूलने का प्रयास किया।
विज्ञापन

तब पुलिस की योजना अनुसार 50 हजार रुपये वसूलते हुए ब्लैकमेलर महिला को काबू कर लिया था। इस मामले में चार महिलाओं को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया था। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने अब आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पैसों की बरामदगी व व्यापक पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed