फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   On the completion of nine months of the farmers' movement, Surjewala attacked the government

किसान आंदोलन के नौ माह पूरे होने पर सुरजेवाला ने बोला सरकार पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
On the completion of nine months of the farmers' movement, Surjewala attacked the government
किसान आंदोलन के 9 माह पूरे होने पर शुक्रवार को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने वीडियो सीरीज की अगली कड़ी का वीडियो जारी करते हुए सरकार पर हमला बोला है। सुरजेवाला ने कहा कि अपने खेतों से जीत का वायदा कर दिल्ली की सीमा की सड़कों पर, उनके संगठन, उनके संघर्ष, उनकी एकता, उनके संकल्पबद्धता, खेल और अगली फसल व नस्ल बचाने की उनकी इस लड़ाई के आगे वे स्वयं व देश नतमस्तक है, लेकिन जालिम हुकूमत व तानाशाह चेहरे यह जान लें कि इसी सड़क पर ये किसान अपनी जीत की इबारत लिखेंगे। सरकार जो इन कृषि कानूनों का कफन इन पर डालना चाहती है, वह अपने पसीने की मेहनत से भारत का पेट पालता है। जिसकी खुशबू से मिट्टी भी खिल जाती है। वो इस कानून को मिट्टी में मिलाकर इन कानूनों को सदा सदा के लिए खत्म कर आने वाली नस्ल को बेहतरीन फसल की सौगात देगा। किसान मानवता, गांधीवाद, लोकतंत्र में आस्था रखते हुए कभी सर्दी में तो कभी बारिश व लू के थपेड़ों को सहते हुए सड़क पर बैठकर अपना हक मांग रहा है। लेकिन इस सदी के आंसूजीवियों को फुर्सत नहीं है कि चंद दूरी पर बैठे धरती पुत्रों से मिले लें। अपने घर, खेत, खलिहान व अपनी दहलीज छोड़कर आज किसान अपनी मिट्टी के हक के लिए सड़कों पर बैठा है। ऐसा 73 साल में कभी नहीं हुआ। पर देश को जानना यह बहुत जरूरी है कि इन्हीं किसानों की वजह से देश आबाद है और रिकॉर्ड तोड़ अनाज पैदा हो रहा है और हिंदुस्तान जिंदाबाद है। सुरजेवाला ने आह्वान किया कि आइए आज विरोध दर्ज करते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद व किसान जिंदाबाद कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed