{"_id":"6a2c638dee6decd78a0b05f2","slug":"officials-fail-to-attend-yoga-training-camp-ignoring-government-orders-kaithal-news-c-245-1-kht1013-150752-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सरकारी आदेशों की अनदेखी, योग प्रशिक्षण शिविर में नहीं पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सरकारी आदेशों की अनदेखी, योग प्रशिक्षण शिविर में नहीं पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
योग प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते साधक।
गुहला-चीका। 21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयोजित ब्लॉक स्तरीय योग प्रशिक्षण शिविर में प्रशासन व आयुष विभाग की ओर से जारी स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अधिकतर विभागों के अधिकारी व कर्मचारी प्रशिक्षण शिविर में नहीं पहुंचे। इससे आयोजकों और योग प्रशिक्षकों में भारी निराशा देखी गई।
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 11 से 13 जून तक अनाज मंडी चीका में तीन दिवसीय प्रोटोकॉल योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण देना है ताकि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके लेकिन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन स्थिति बेहद निराशाजनक रही। शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण सत्र में आयुष विभाग के नोडल अधिकारी, योग सहायक और पतंजलि योग समिति के सदस्यों के अलावा किसी भी विभाग का अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित नहीं हुआ। सरकारी आदेशों की इस तरह अनदेखी के लिए आयोजकों ने नाराजगी जताई है। शिविर में अधिकारियों के लिए लगाई गई जगह खाली पड़ी रही, जबकि उनकी जगह पतंजलि योग समिति के सदस्य बैठे नजर आए।
-- -- -- -- -
जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी
पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी व वरिष्ठ योग प्रशिक्षक आचार्य हरिओम ने कहा कि उन्हें इस स्तर की लापरवाही की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है और इसकी सफलता के लिए सभी विभागों की भागीदारी आवश्यक है। शिविर में अनुपस्थित रहने वाले विभागों और कर्मचारियों की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी सत्र में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।
विज्ञापन
इन विभागों की रही सबसे ज्यादा अनुपस्थिति
योग प्रशिक्षण शिविर में खेल विभाग, नगरपालिका, हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पुलिस विभाग, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बिजली विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर रहे। इससे योग दिवस की तैयारियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
-- -- -- --
बारिश को बताया अनुपस्थिति का कारण
इस संबंध में आयुष विभाग के एएमओ डॉ. विक्रमजीत सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से सभी विभागों को योग प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए पूर्व में ही सूचित किया गया था। उन्होंने कहा कि बीती रात हुई बारिश के कारण कुछ अधिकारी और कर्मचारी शिविर में नहीं पहुंच सके। उम्मीद है कि वे अगले सत्र में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।