{"_id":"68a4d70be6b2e68cc80a6e8f","slug":"number-of-passengers-reduced-in-hisar-chandigarh-new-memu-kaithal-news-c-18-1-knl1004-719021-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हिसार–चंडीगढ़ नई मेमू में यात्रियों की संख्या कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हिसार–चंडीगढ़ नई मेमू में यात्रियों की संख्या कम
Wed, 20 Aug 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हिसार से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से हिसार के लिए शुरू की गई मेमू ट्रेन यात्रियों को आकर्षित नहीं कर पा रही है। वजह है कि यह ट्रेन हिसार रेलवे स्टेशन तक न जाकर रायपुर हरियाणा जंक्शन पर रात 2:25 बजे पहुंचती है। देर रात का समय और सूनसान रास्ते के कारण लोग इसमें सफर करने से बच रहे हैं।
कैथल स्टेशन पर यह ट्रेन रात साढ़े नौ बजे और सुबह पांच बजे रुकती है। देर रात और अलसुबह के समय होने से यात्रियों की संख्या यहां भी कम रहती है।
ट्रेन शुरू होने के करीब चार माह बाद भी महज 20–22 यात्री ही प्रतिदिन सवार हो रहे हैं, जबकि किसी ट्रेन के संचालन के लिए कम से कम 150–200 यात्रीभार होना जरूरी माना जाता है। यह ट्रेन 18 मई को शुरू की गई थी।
हिसार स्टेशन तक विस्तार न होने से परेशानी ः चंडीगढ़ तक चलने वाली इस ट्रेन का विस्तार हिसार रेलवे स्टेशन तक नहीं किया गया। रेलवे कर्मियों का कहना है कि हिसार स्टेशन पर सिर्फ छह प्लेटफॉर्म हैं और चंडीगढ़ ट्रेन के समयानुसार ट्रैक खाली नहीं मिल पाता। इसी कारण ट्रेन को फिलहाल रायपुर हरियाणा जंक्शन तक ही चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
यात्रियों की मांग
रेल यात्री कल्याण समिति के
चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि यदि इस ट्रेन का विस्तार हिसार रेलवे स्टेशन तक कर दिया जाए तो यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को हिसार स्टेशन तक चलाने का आश्वासन दिया है और उम्मीद है कि यह मांग जल्द पूरी होगी।