फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   NP president's car, 15 lakhs to councilors

नप अध्यक्ष की कार, पार्षदों को 15-15 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
NP president's car, 15 lakhs to councilors
02-कैथल। शुक्रवार को नप हाउस की पहली बैठक में अपने वार्डों की समस्या अध्यक्ष सुरभि गर्ग के समक्ष अप - फोटो : Kaithal
कैथल। सवा साल बाद हुई नगर परिषद की बैठक में आठ प्रस्ताव पास किए गए। इसके तहत सभी वार्डों में गलियों और नालियों के मरम्मतीकरण के लिए पार्षदों को 15-15 लाख और नप अध्यक्ष के लिए नई कार खरीदने का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं सड़कों से पशुओं को हटाने और नंदीशाला में शेड बनाने के साथ-साथ सभी पार्षदों और नप अध्यक्ष ने पहला मानदेय नंदीशाला में देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद की बैठक में शुक्रवार को सफाई, स्ट्रीट लाइट, बेसहारा पशुओं और विकास के एजेंडे पर चर्चा हुई। बैठक में सबसे पहले नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने महामहिम द्रोपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी। इसके बाद पार्षदों ने अपना परिचय दिया और बात रखी। इस दौरान पार्षद और पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में शहर के विकास के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। साथ ही सफाई निरीक्षक प्रदीप द्वारा फोन न उठाए जाने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

उन्होंने नप में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सुधार की आवश्यकता जताई। इसके तहत बिना टेंडर के बनाई जा रही सड़कों पर रोक लगाने की मांग की। पार्षद सुशीला शर्मा ने भी काम में कर्मचारियों की हीलाहवाली का मामला उठाते हुए डस्टबिन की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर-3 से पार्षद सीमा ने कहा कि उनके वार्ड में कहने को 30 सफाई कर्मचारी हैं, लेकिन दो या तीन ही नजर आते हैं। उन्होंने रोड स्वीपिंग मशीन बंद करने की मांग की।
पार्षद रिंकू ने कहा कि पार्षदों के पास सफाई कर्मचारियों के हाजिरी की व्यवस्था होनी चाहिए। पार्षद लीलू सैनी ने हर वार्ड में एक ऑटो देने की बात रखी। वहीं पार्षद महेश गोगिया ने डोर टू डोर के तहत कार्यरत कर्मचारियों को मानदेय न देने की समस्या उठाई। वार्ड सात से पार्षद विजय ने कहा कि वार्ड के साइज के हिसाब से कर्मचारी नियुक्त किए जाएं। पार्षद प्रवेश शर्मा ने सफाई कर्मचारी कम होने की बात रखी। पार्षद काका सचदेवा ने डोर टू डोर के तहत काम में सुधार की बात रखी। पार्षद राजकली ने अपने वार्ड में शनिवार से ही कचरा उठान के लिए सफाई व स्ट्रीट लाइट देने की मांग रखी। वहीं पार्षद राज सैनी ने भी सफाई निरीक्षक प्रदीप द्वारा फोन न उठाए जाने की बात रखी।
वार्ड-12 से पार्षद बलजीत सिंह ने वार्ड की सफाई, सीवरेज सहित कई तरह की समस्याएं रखीं। पार्षद शमशेर फौजी ने कांग्रेस खेमे से होने के बावजूद विकास कार्यों में सहयोग और समर्थन का भरोसा दिलाया। पार्षद परमजीत कौर ने भी वार्ड की समस्याएं रखीं। वार्ड 22 से राजेश ने अपने वार्ड की समस्याएं रखीं। पार्षद रामफल सैनी ने अंडरग्राउंड नालों के बंद होने की समस्या रखीं। पार्षद विकास ने अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था में सुधार की बात की। पार्षद दीपक शर्मा ने कहा कि स्ट्रीट लाइट के लिए ठेकेदार सोडियम लाइट उतार कर नौ-नौ वाट के बल्ब लगाते हैं। बल्ब भी पार्षद को देने पड़ते हैं। इस मामले की जांच करवाई जाए। वार्ड नौ से पार्षद निरंजन सैनी ने वार्ड की समस्याओं की सूची अध्यक्ष को सौंपी। बैठक राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई।
ईओ कुलदीप मलिक की ओर से रख गए एजेंडों पर पार्षदों ने सहमति जताई, जिसके बाद सर्वसम्मति से उसे पारित कर दिया गया। सबसे पहले विकास कार्यों पर चर्चा हुई, जिसमें बताया गया कि 12 करोड़ का फंड उपलब्ध है।
ये लिए गए फैसले-
1. सभी वार्डों में 15-15 लाख रुपये से गलियों और नालियों का मरम्मतीकरण कार्य कराया जाएगा।
2. नंदीशाला में 50 से 60 लाख की लागत से शेड का निर्माण होगा। सभी पार्षद और नप अध्यक्ष अपने पहले महीने का मानदेय नंदीशाला में देंगे। नप के सभी अधिकारी भी इतनी ही राशि स्वेच्छा से देंगे।

3. सफाई के लिए 62 रिक्शा, 300 हाथरेहड़ी, एक जेसीबी मशीन, 20 टाटा एस टाइप वाहन खरीदे जाएंगे।
4. सफाई के लिए क्विक एक्शन टीम का गठन होगा, जिसमें पार्षद व सफाई कर्मचारी शामिल होंगे।
5. नप अध्यक्ष ने सफाई निरीक्षक को सभी पार्षदों के फोन उठाते हुए नियमानुसार सफाई करवाने के निर्देश दिए।
6. नगर परिषद अध्यक्ष के लिए नई सियाज कार खरीदी जाएगी।
7. जरूरत अनुसार वार्डों में डस्टबिन रखे जाएंगे।
8. सड़कों से पशुओं को हटाने के लिए सभी गोशाला समितियों से बात की जाएगी।
नगर परिषद हाउस की निर्धारित एजेंडे के साथ पहली बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इसमें सड़कों से पशुओं को हटाने, सफाई व्यवस्था में सुधार करने, स्ट्रीट लाइटों में सुधार करने व विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी एजेंडों पर प्रस्ताव पारित कर दिया है। सभी पार्षदों के सहयोग से शहर में विकास कार्य करवाए जाएंगे। साथ ही सभी तरह की समस्याओं का निदान किया जाएगा।
- सुरभि गर्ग, अध्यक्ष, नगर परिषद कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed