फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now there is hope of legalization of remaining colonies

Kaithal News: अब शेष कॉलोनियों के वैध होने की आस

Tue, 12 Sep 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Now there is hope of legalization of remaining colonies
कैथल। प्रदेश सरकार ने कुछ दिन पहले ही कैथल नगर परिषद की 20 अवैध कॉलोनियों को वैध किया है। वहीं, अभी शहर की बची हुई 13 अवैध कॉलोनियों के भी वैध होने की आस जगी है। दरअसल, इनको वैध करने का मुद्दा 14 सितंबर को होने वाली नगर परिषद की सदन की बैठक में उठाया जाएगा। इन्हें वैध करने की प्रक्रिया के तहत सदन की बैठक में इस पर प्रस्ताव डाला जाएगा।
विज्ञापन


प्रस्ताव डालने के बाद इन कॉलोनियों को वैध करने का फैसला सरकार की तरफ से किया जाएगा। ऐसे में अब बची हुई इन कॉलोनियों के वैध होने की पूरी उम्मीद है।

अभी भी कई ऐसी कॉलोनियां अवैध हैं, जो शहर के बीचों-बीच है। ऐसे में शहर के लोगों की मांग है कि कम से कम पुरानी कॉलोनियों को नियमित रूप से वैध किया जाना चाहिए। इससे पहले नगर परिषद ने 33 कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन इसमें से महज 20 कॉलोनियां ही वैध हो सकी हैं। इसलिए ही बची हुई 13 अवैध कॉलोनियों को भी वैध करने का प्रस्ताव नगर परिषद की सदन की बैठक में डाला जाएगा।
विज्ञापन


वहीं नगर परिषद के अनुसार अब जल्द ही इन कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। दरअसल, इनके वैध होने के बाद यहां गुजर बसर कर रहे लोगों को अच्छी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सुविधाएं 30 तक दी जानी हैं

वैध हुई कॉलोनियों में नगर परिषद ने सभी मूलभूत सुविधाएं देने के लिए योजना बना ली है।

योजना के तहत जनस्वास्थ्य विभाग के साथ नगर परिषद के अधिकारियों ने पत्राचार भी शुरू किया गया है। इन कॉलोनियों में सबसे पहले पेयजल और सीवरेज पाइपलाइन डालकर सुविधा दी जाएगी। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार यहां पर जल्द ही लोगों को सभी सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।

बैठक में इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा
- बेसहारा पशुओं को सड़कों से गोशाला में भेजने बारे।
- अवैध कॉलोनियों को वैध करवाने का सर्वे दोबारा करवाने के लिए।
- नगर परिषद के लिए नक्श नवीश लगाने के लिए।
- स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत वाल पेंटिंग के माध्यम से स्लोगन लिखवाने
- पिछली सदन की बैठक की पुष्टि बारे
- अन्य विकास कार्यों पर चर्चा बारे।

ये हैं कैथल नगर परिषद की वैध हुई कॉलोनियां-
1. पंथ नगर
2. अमृतसरिया डेरा
3. शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-2
4. रणधीर कॉलोनी फेस-1
5. डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन-1
6. शहीद भगत सिंह कॉलोनी एक्सटेंशन
7. अर्जुन नगर एक्सटेंशन- 1
8. ऑक्सफोर्ड स्कूल कॉलोनी
9. शुगर मिल कॉलोनी पार्ट-3
10. शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन फेस-2
11. जनकपुरी एक्सटेंशन-1
12. जनकपुरी एक्सटेंशन-3
13. जीवन राइस मिल के पीछे वाली कॉलोनी
14. हेरिटेज स्कूल के पास
15. मायापुरी कॉलोनी एक्सटेंशन
16. ओशाे पुरम विस्तार
17. सच कैंटीन के पीछे वाली कॉलोनी
18. ओशो पुरम
19. राधा स्वामी सत्संग भवन- 2 कॉलोनी के पास
20. कपिल नगर काॅलोनी

अभी इन अवैध कॉलोनियों को किया जाना है वैध-
01. मलिक नगर
02. अर्जुन नगर विस्तार-एक
03. खनौरी रोड
04. बसंत विहार
05. डिफेंस कॉलोनी एक्सटेंशन
06. रुद्र एनक्लेव
07. वसंत विहार कॉलोनी
08. कपिल नगर कॉलोनी
09. स्टार सिटी कॉलोनी
10. शक्ति नगर पार्ट वन
11. रणधीर कॉलाेनी
12. सैनी कॉलोनी
13. देवीगढ़ कॉलोनी पेस वन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed