{"_id":"676085e24ffa8264d70ad3d4","slug":"now-there-is-fog-again-in-the-morning-cold-wave-has-started-moving-kaithal-news-c-18-1-knl1004-541230-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अब सुबह फिर छा रही धुंध, चलने लगी शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अब सुबह फिर छा रही धुंध, चलने लगी शीतलहर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पौष माह की शुरुआत सोमवार से हो चुका है। ऐसे में अब सुबह के समय हल्की धुंध छाने लगी है। इसके साथ ही सोमवार को शीतलहर भी जारी रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अब लगातार ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान भी छह डिग्री से नीचे पहुंच गया और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक आ गया है। वहीं, सोमवार को एक्यूआई 150 से भी पार पहुंच गया। इस दौरान एक्यूआई 188 आंका गया।
इस कारण सुबह और शाम के समय हो रही अधिक ठंड से परेशानी होती है। ठंड इस कदर बढ़ने लगी है कि लोगाें को इससे बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बता दें कि दिसंबर का आधा महीना बीत चुका और अब नए साल तक सुबह और शाम के समय धुंध व कोहरा छाने का भी अनुमान है। ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने भी विशेष हिदायत जारी की है। ठंड से बचने के लिए अब लोगों के पास केवल गर्म पेय पदार्थ ही सहारा है। लोग इससे बचने के लिए गर्म पेय पदार्थ ले रहे हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार कम होगा। ठंड से गेहूं की फसल को भी खूब फायदा मिलेगा। इससे गेहूं की फसल पर बालियां अधिक आएंगी।
विज्ञापन
ऊनी कपड़ों की बढ़ी बिक्री
ठंड बढ़ने के बाद ऊनी गर्म कपड़ों की बिक्री तेज हो गई है। बाजार में गर्म व ऊनी जर्सी व स्वेटर बाजार सजे हैं। मेन बाजार सबसे ज्यादा गर्म व ऊनी कपड़े दिल्ली और लुधियाना से लाए गए हैं। यूं तो नवंबर माह की शुरुआत होते ही गर्म कपड़ों के दुकानदारों ने दुकानों में स्टॉक पहले से ही जमा करना शुरू कर दिया था। आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने लग गया है। मुख्य बाजार की दुकानों पर गर्म कपड़े सजने लगे हैं।
बाजार में गर्म कपड़ों की खरीद करने आ रहे लोगों को देख कर दुकानदारों के चेहरे खिलने लग गए हैं। ठंड के चलते पिछले साल भी शहर में गर्म कपड़ों का व्यापार अच्छा हुआ था। जिसको देखते हुए इस साल दुकानदारों को व्यापार बढ़ने की आस है। दुकानदारों ने बताया कि इस बार लांग स्वेटर, इनरवियर, फुल स्वेटर, टी शर्ट की अच्छी मांग है। युवा गर्म टी-शर्ट अधिक खरीद रहे हैं। महिलाएं स्वेटर खरीदना पसंद कर रहीं तो युवतियां जैकेट, गर्म कुर्तियां खरीदना पसंद कर रही हैं।