{"_id":"622902c6eefc5b4cba59ebb1","slug":"now-kalayat-city-will-not-be-submerged-in-rain-kaithal-news-knl101384488","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जल मग्न नहीं होगा कलायत, चंडीगढ़-हिसार मार्ग पर एक करोड़ के बजट से सुदृढ़ होगी पानी निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जल मग्न नहीं होगा कलायत, चंडीगढ़-हिसार मार्ग पर एक करोड़ के बजट से सुदृढ़ होगी पानी निकासी
विज्ञापन
कलायत। कलायत शहर को जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। शहर में जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इसके अंतर्गत कलायत में हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर कैंची चौंक से नव निर्मित लघु सचिवालय के बीच करीब एक करोड़ रुपये से नालों का नव निर्माण एवं मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से इस कार्य को पूरा किया जाना है।
पिछले साल हुई बरसात में कलायत शहर में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से लोग बेहाल रहे। इसका प्रमुख कारण सीवरेज प्रणाली का सुदृढ़ न होना रहा। इस पर विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया को पूरा करते हुए 2500 मीटर नालों के निर्माण के वर्क आर्डर एक निर्माण एजेंसी को जारी किए। लोक निर्माण विभाग उप मंडल अभियंता संदीप सचदेवा और कनिष्ठ अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि करीब एक करोड़ के बजट से मुख्य मार्ग पर पानी निकासी की व्यवस्था की बेहतर सुविधा प्रदान करने का कार्य शुरू कर दिया है। मार्ग के दोनों ओर स्वरूप खो चुके नालों की मरम्मत होगी।
नव निर्माण का कार्य भी योजना में शामिल है। निकासी की व्यवस्था को कैंची चौंक के निकासी प्वाइंट से जोड़ा जाएगा। कलायत कैंची चौक से नव निर्मित लघु सचिवालय के बीच सरकार के कई महत्वपूर्ण विभाग स्थापित हैं। इनमें उप मंडल कार्यालय, खंड विकास एवं पंचायत विभाग, राजस्व, पशुपालन, लोक निर्माण विश्राम गृह, लोक निर्माण उप मंडल कार्यालय, बिजली निगम, खजाना और अन्य सरकार विभाग शामिल हैं। इसके साथ ही निजी शिक्षण संस्थान और विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं।
विज्ञापन
कलायत नगर में जब वर्ष 2011 में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवरेज प्रणाली का कार्य शुरू किया गया तो उक्त क्षेत्र को सीवरेज का लाभ नहीं मिल पाया। इन परिस्थितियों में संबंधित क्षेत्र में निकासी के समुचित संसाधन नहीं हैं। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने निकासी सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे। इस योजना को हर किसी के लिए सुविधा जनक माना जा रहा है।