फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now cyber thugs are cheating by posing as relatives or acquaintances.

Kaithal News: अब साइबर ठग रिश्तेदार या जानकार बनकर कर रहे ठगी

Fri, 27 Sep 2024 07:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Sep 2024 07:59 PM IST
विज्ञापन
Now cyber thugs are cheating by posing as relatives or acquaintances.

विज्ञापन
कैथल। साइबर ठगी को लेकर पुलिस समय-समय पर लोगों को जागरूक करती रहती है। बावजूद इसके आए दिन साइबर ठगों के शिकार लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। साइबर ठग ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। जैसे ये ठग रिश्तेदार या जानकार बनकर कर ठगी को अंजाम दे रहे हैं।

एसपी राजेश कालिया ने बताया कि आजकर साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। एसपी ने कहा कि आजकल बहुत से बच्चे पढ़ाई व काम के सिलसिले में विदेशों में गए हुए हैं। साइबर ठग इसी बात का फायदा उठाते हुए विदेशों से कॉल करते हैं और कहते हैं कि आपके रिश्तेदार या आपके बच्चे का झगड़ा हो गया है या एक्सीडेंट हो गया है या उसको किसी मामले में पुलिस ने पकड़ लिया है या कोई अन्य बात बताकर वह आपसे पैसे की मांग करते हैं।
विज्ञापन


झांसा देकर आरोपी कहते हैं कि समझौता वगैरह में पैसे देने पड़ेंगे। ऐसी स्थिति में हम घबरा जाते हैं, क्योंकि हमारा रिश्तेदार व बच्चा हमसे दूर होता है और हम अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए बिना सोचे समझे ही हड़बड़ाहट में उनको पैसे भेज देते हैं। बाद में हमें पता चलता है कि हमारे साथ तो ठगी हुई है। इसके अलावा विदेश से कोई आपका रिश्तेदार बनकर आपको कॉल करता है और कहता है कि उसने आपके खाते में पैसे डाले हैं। वह पैसे आप से भारत में कोई एजेंट ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर ठग डाले हुए पैसों की नकली रसीद भी आपको व्हाट्सएप देता है। इसके अतिरिक्त साइबर ठग आपका संबंधी बनकर कहता है कि वह आपके खाते में पैसे डालेगा, जो आप से एक एजेंट लेकर जाएगा। इसके लिए वह आपको एक लिंक भेजेगा और उस पर क्लिक करने बारे कहेगा। उस लिंक पर क्लिक करते ही आपका खाता खाली हो जाएगा। एसपी ने कहा कि इस तरह के ठगो से सावधान रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed