{"_id":"6776ebb9c37ebd1c5c0b80e7","slug":"now-12-candidates-in-three-wards-election-symbols-allotted-kaithal-news-c-18-1-knl1004-552474-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तीन वार्डों में अब 12 उम्मीदवार, चुनाव चिह्न आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तीन वार्डों में अब 12 उम्मीदवार, चुनाव चिह्न आवंटित
Fri, 03 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/गुहला-चीका/सीवन। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव के तहत वीरवार को नाम वापस लेने के अंतिम दिन रहा। इस दौरान तीनों वार्डों में कुल आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया। अब तीन वार्डों में 12 उम्मीदवार मैदान में हैं और आगामी 19 जनवरी को मतदान होगा। यह जानकारी डीसी प्रीति ने दी है।
डीसी ने बताया कि नाम वापस लेने के साथ ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी वितरित किए गए। डीसी ने बताया कि नामांकन वापस लेने के बाद वार्ड नंबर 20 गुहला में पांच, वार्ड नंबर 21 कांगथली में तीन और वार्ड नंबर 22 कैथल में चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।
इन्होंने नाम लिए वापस ः डीसी प्रीति ने बताया कि वीरवार को वार्ड नंबर-20 गुहला से सतनाम सिंह व बलवंत सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब वार्ड नंबर-20 गुहला में पांच उम्मीदवार रह गए हैं, जिनमें खजान सिंह, सुखचैन सिंह, गुरमीत सिंह, मेजर सिंह व बलविंद्र सिंह रह गए हैं। उम्मीदवार खजान सिंह को जीप, सुखचैन को उगता सूरज, गुरमीत सिंह को ढ़ोल, मेजर सिंह को साइकिल व बलविंद्र को स्कूटर का चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार वार्ड नंबर-21 कांगथली में कुल सात नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से चार उम्मीदवार हरभजन सिंह, गज्जन सिंह, बलविंद्र सिंह व जरनैल सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में बलविंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, बूटा सिंह रह गए हैं।
उम्मीदवार गुरमीत सिंह को उगता सूरज, बलविंद्र सिंह को जीप व बूटा सिंह को जहाज चुनाव चिह्न आवंटित किए
गए हैं।
वार्ड नंबर-22 कैथल में कुल छह नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से दो उम्मीदवार कुलजिंद्र कौर व सतविंद्र सिंह भाटिया ने नामांकन वापस ले लिया है। अब चुनाव मैदान में चार उम्मीदवार रह गए हैं, जिनमें गुरचरण सिंह, सतिंद्र सिंह, उत्तम सिंह, बलदेव सिंह शामिल हैं। उम्मीदवार बलदेव सिंह को साइकिल, गुरचरण सिंह को उगता सूरज, सतिंद्र सिंह को जहाज, उत्तम सिंह को जीप चुनाव निशान आवंटित किया गया है।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा समिति के आम चुनाव के लिए नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल के लिए उनके आवेदन 10 जनवरी 2025 तक प्राप्त किए जाएंगे। आवेदन प्राप्त करने के लिए वार्ड नंबर 20 गुहला के लिए टटियाना हलका पटवारी शमशेर सिंह, वार्ड नंबर 21 कांगथली के लिए लैंडर पीरजादा हलका पटवारी मनोज कुमार व उप तहसील सीवन व वार्ड नंबर 22 कैथल के लिए हरसौला हलका पटवारी सोहन सिंह की ड्यूटी सदर कानूनगो शाखा डीसी कार्यालय कैथल में लगाई गई है। - प्रीति, डीसी, कैथल।