फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Notice to two employees including Chief Sanitation Inspector

तीन दिन कार्यालय से बिना सूचना के गैर हाजिर रहे सफाई का काम देख रहे दोनों बड़े कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Notice to two employees including Chief Sanitation Inspector
कैथल। नगर परिषद में कार्यरत मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर और सफाई निरीक्षक प्रदीप सिंह को लगातार दूसरी बार ईओ कुलदीप मलिक ने कार्यालय से गैर हाजिर रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इससे पूर्व शुक्रवार को भी दोनों को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन

मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह और सफाई निरीक्षक प्रदीप सिंह शुक्रवार को कार्यालय से गैर हाजिर थे। इस पर ईओ कुलदीप मलिक ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया। मगर शनिवार को भी वे कार्यालय नहीं पहुंचे। अब सोमवार को फिर से दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया है कि आप किस अधिकारी की अनुमति से कार्यालय से अनुपस्थित थे। इस समय स्वच्छ सर्वेक्षण चल रहा है। आप कार्य में रुचि नहीं ले रहे। ऐसे में दो दिन में स्पष्टीकरण दें। अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस नोटिस पर मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह ने कहा कि परिवार में विवाह समारोह था। उन्होंने छुट्टी की सूचना कार्यालय को ईमेल की थी। दोबारा नोटिस क्यों दिया गया है, यह उन्हें नहीं पता। उन्होंने अपना स्पष्टीकरण दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर एसआई प्रदीप सिंह ने कहा कि वे बीमार हैं। उन्होंने अपना स्पष्टीकरण दे दिया है। ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि सीएसआई और एसआई दोनों कार्यालय से बिना बताए गैर हाजिर थे। पहले उन्हें शुक्रवार को नोटिस जारी किया गया था। शनिवार को भी वे कार्यालय नहीं आए। जबकि शनिवार को अवकाश नहीं था। इसीलिए उन्हें सोमवार को भी नोटिस जारी किया गया है। इस समय स्वच्छ सर्वेक्षण चल रहा है। इसके लिए गंभीरता से काम करने की जरूरत है ताकि शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed