फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   North India's first Narayan Seva Kendra for the disabled

Kaithal News: दिव्यांगों के लिए उत्तर भारत का पहला नारायण सेवा केंद्र

Fri, 13 Dec 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
North India's first Narayan Seva Kendra for the disabled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दिव्यांगजनों के लिए कैथल में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की ओर से उत्तर भारत का पहला नारायण सेवा केंद्र बनाया गया है। यहां पर दिव्यांगों को बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस केंद्र का नाम भी दया गुप्ता मानव मंदिर रखा गया है। इस दया गुप्ता मानव मंदिर का उद्घाटन टीआरवी ग्रुप नई दिल्ली के चेयरमैन त्रिलोकनाथ गोयल रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे। यह नारायण सेवा संस्थान का भारत में दूसरा सेवा केंद्र है, जो कैथल के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब के दिव्यांगों को अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है।

संस्थान के शाखा संयोजक डॉ. विवेक गर्ग ने बताया कि यह सेवा केंद्र कुल 5000 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल पर चार मंजिला इमारत है, जिसमें दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग लगाने के अलावा उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मोबाइल ट्रेनिंग, कंप्यूटर ट्रेनिंग और सिलाई ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस सेवा केंद्र में दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग निर्माण के लिए विशेष प्रशिक्षित स्टाफ (साधक) की टीम है। संस्थान के शाखा संयोजक डॉ. विवेक गर्ग, शाखा सचिव डॉ. अनिल जिंदल और शाखा संरक्षक सतपाल मंगला ने दया गुप्ता मानव मंदिर केंद्र के उद्घाटन समारोह का पोस्टर विमोचन किया।
विज्ञापन


नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष सेवक, प्रशांत अग्रवाल के अथक प्रयासों से ही कैथल का यह दूसरा केंद्र एक मुहूर्त रूप ले सका है। नारायण सेवा संस्थान के इस दया गुप्ता मानव मंदिर केंद्र के उद्घाटन समारोह में संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सेवक प्रशांत अग्रवाल के साथ संस्थान के शाखा संयोजक, शाखा सचिव और शाखा संरक्षक और लगभग 500 से अधिक दानदाता शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायण सेवा संस्थान 1985 से नर सेवा-नारायण सेवा की भावना से काम कर रहा है। संस्थापक कैलाश मानव को राष्ट्रपति ने मानव सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है।


अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल, शिक्षा, कौशल विकास और खेल अकादमी के माध्यम से मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर लाखों दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में ला चुके हैं। वर्ष 2023 में अग्रवाल को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्थान लाखों दिव्यांगों की सुधारात्मक शल्य चिकित्सा और कृत्रिम अंग लगा चुका है। संस्थान कैथल के दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर उनकी जिंदगी को फिर से शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed