फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nominations from November 1, voting on December 7

Kaithal News: नामांकन 1 नवंबर से मतदान 7 दिसंबर को

Thu, 16 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Nominations from November 1, voting on December 7
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। रोड क्षत्रिय बिरादरी की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय रोड महासभा की गवर्निंग बॉडी के चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रशासक विरेंद्र चौहान ने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर महाबीर सिंह की देख-रेख में महासभा के प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव, खजांची, दो प्रेस एवं प्रचार सचिव और 13 कार्यकारिणी सदस्य के चुनाव के लिए उम्मीदवार 1 नवंबर को रोड धर्मशाला करनाल में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

2 नवंबर को नामांकन-पत्रों की जांच होगी और इच्छुक उम्मीदवार अपने नामांकन-पत्र उसी दिन वापस ले सकते हैं। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


मतदान 7 दिसंबर, 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक रोड धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ व पंचकूला समेत देश-विदेश में रह रहे तीन सौ डेलिगेट्स पहले ही चुने जा चुके हैं, जो मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन








समाजसेवी एवं वरिष्ठ एडवोकेट चौधरी शक्ति सिंह ने नवनिर्वाचित डेलिगेट्स से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी को समझें और एकजुट होकर सर्वसम्मति से किसी उच्च आदर्श और महान व्यक्तित्व वाले सामाजिक नेता को रोड महासभा का प्रधान बनाएं, ताकि बिरादरी का शैक्षणिक, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उत्थान सुनिश्चित हो सके।




प्रधान पद के लिए प्रमुख दावेदारों में भाजपा नेता मेहर सिंह कलामपुरा, कांग्रेस नेता बलकार सिंह पूंडरी व ललित बुटाना, इनेलो नेता डॉ. राजपाल टूर्ण छिछड़ाना, पाला राम रोड, पूर्व बार एसोसिएशन प्रधान निर्मल सिंह स्टौंडी, रामपाल पलवल, मेवा सिंह बस्तली, चमेल सिंह बरसाना और बलबीर बडथल शामिल हैं। बिरादरी के युवाओं में चुनाव को लेकर भारी उत्साह और जोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed