{"_id":"64f4f9167e0fdd17870a35e6","slug":"no-trace-found-of-youth-vinod-who-drowned-in-village-narad-kaithal-news-c-245-1-kht1001-4066-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गांव नरड़ में डूबे युवक विनोद का नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गांव नरड़ में डूबे युवक विनोद का नहीं मिला सुराग
Mon, 04 Sep 2023 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 04 Sep 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव नरड़ में डूबे युवक विनोद का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। गोताखोर पिछले 36 घंटे से विनोद के शव को तलाशने में जुटे हैं। इस दौरान पुलिस बल और दमकल विभाग के कर्मी भी नहर के आसपास तलाश करते रहे। युवक को ढूंढने के लिए मधुबन से गोताखोर बुलाए गए है।
गौरतलब है कि सिरसा ब्रांच नहर में शनिवार दोपहर को नहाते समय 30 वर्षीय युवक विनोद पानी में डूब गया था। अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। शनिवार को एक घंटा पानी सिरसा ब्रांच नहर से भाखड़ा नहर में भी छोड़ गया, ताकि सिरसा ब्रांच नहर का जल स्तर कम हो जाए और युवक को ढूंढने में आसानी हो, लेकिन शनिवार को तो कुछ समय के लिए जलस्तर कम हुआ, लेकिन रविवार को एक बार फिर से जलस्तर बढ़ गया। दमकल विभाग के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नहर में डूबे युवक को ढूंढने के लिए दमकल विभाग की किश्तियां भी चलाई गई थी, लेकिन युवक का का सब अब तक नहीं मिला है। नहर का जल स्तर अधिक है। समाचार लिखे जाने तक युवक के शव को ढूंढने के प्रयास लगातार जारी थे।