फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   No solution was found in the meeting with the director

Kaithal News: निदेशक के साथ हुई बैठक में नहीं निकला समाधान

Wed, 19 Feb 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
No solution was found in the meeting with the director

विज्ञापन
कैथल। दमकल केंद्र में मंगलवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ सं संबंधित हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन राज्य कमेटी की बैठक हुई। इसमें राज्य प्रधान राजेंद्र सिणद ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर निदेशक के साथ यूनियन प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई बैठकों में हुई वार्ता में कोई समाधान निकला है। इस कारण कर्मचारियों में निराशा है।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों की सहमति से निर्णय लिया गया है कि चार मार्च को सभी मुख्य दमकल केंद्रों पर गेट मीटिंग की जाएगी। इसके बाद 18 मार्च को निदेशक अग्निश्मन एवं आपातकालीन सेवाएं हरियाणा पंचकूला पर मॉस डेपुटेशन प्रदर्शन किया जाएगा। नगरपालिका संघ के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा ने बताया कि प्रदर्शन के बाद भी यदि समाधान नहीं होगा तो प्रदेशभर के दमकल व नगर पालिका के कर्मचारी 30 मार्च को इकट्ठे होकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और निकाय मंत्री विपुल गोयल के गृह क्षेत्र फरीदाबाद स्थित आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो दमकल कर्मचारी अप्रैल में हड़ताल जैसा सख्त निर्णय लेने से पीछे नही हटेंगे। मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री की जॉब सुरक्षा की घोषणा के बावजूद उन्हें इस पॉलिसी से वंचित किया जा रहा है। अध्यक्षता राज्य प्रधान राजेंद्र सिणद व संचालन राज्य महासचिव सुखदेव सिंह ने किया। इस मौके पर नगर पालिका राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा, एसकेएस जिला प्रधान शिवचरण, सचिव रामपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed