{"_id":"6871681b5f2d97e72f03cdd0","slug":"no-one-knows-the-glory-of-the-guru-dance-to-the-hymn-kaithal-news-c-18-1-knl1004-689838-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुरु की महिमा कोई ना जाने... भजन पर झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुरु की महिमा कोई ना जाने... भजन पर झूमे
Sat, 12 Jul 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गुरु पूर्णिमा पर वीरवार देर शाम शुभम पैलेस में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। संगीतमय और आध्यात्मिक वातावरण से ओतप्रोत इस म्यूजिकल इवनिंग कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों में झूम उठे और गुरुचरणों में अपनी श्रद्धा समर्पित की।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भजन गायक विक्रम हाजरा ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने “राधे राधे मन बोले”, “अच्युतं केशवं राम नारायणं”, “गुरु की महिमा कोई न जाने” जैसे सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग मुख्य अतिथि और जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मचारी ज्ञानेश्वर द्वारा गुरु पूजन के साथ हुआ।
विज्ञापन
भक्ति के रंग में रंगा बहुभाषी संगीतमय कार्यक्रम ः कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि भजनों का संकलन केवल हिंदी तक सीमित नहीं था, बल्कि तेलुगु, असमिया, बंगाली सहित विभिन्न भाषाओं में भी प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे हर भाषा-भाषी श्रोता आत्मीयता से जुड़ सका। एकता और भक्ति के सुर में डूबे श्रोता झूमते नजर आए और भक्ति में सराबोर होकर भगवान व गुरु चरणों में समर्पण किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।
बेटियों को बचाने की शपथ दिलाई गई ः कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डॉ. रेनू चावला ने कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध जागरूकता फैलाते हुए उपस्थितजनों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बेटियों की घटती संख्या समाज के संतुलन को बिगाड़ रही है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह बेटियों को बचाने, शिक्षित करने और आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्ट ऑफ लिविंग की स्टेट कोऑर्डिनेटर कंचन सेठ, जोन कोऑर्डिनेटर अल्पना मित्तल, जिला कोऑर्डिनेटर रुचि शर्मा और भारत खुराना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लायंस क्लब कैथ सिटी, योगेश मित्तल, लॉर्ड रामा अस्पताल के चेयरमैन डॉ. सतेंद्र गर्ग, समाजसेवी अशोक गोयल, शैमरॉक स्कूल की चेयरपर्सन नीलम शर्मा सहित कई संस्थाओं का विशेष सहयोग मिला।
कार्यक्रम में कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, हांसी, चंडीगढ़, जींद, सीवन, सौंगल और निसिंग से आए आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में चेतन शर्मा, ब्रह्मचारी ज्ञानेश्वर, डॉ. सीमा भटनागर, डॉ. विकास भटनागर, भारत खुराना, गीता खुराना, सुनील खुराना, शैलेजा खुराना, गरिमा, कपिल आदि मौजूद रहे।