{"_id":"67b63a583bef5a30f908dfba","slug":"no-one-backed-down-for-the-post-of-president-in-pundri-kaithal-news-c-18-1-knl1004-585599-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी में अध्यक्ष पद के लिए कोई पीछे नहीं हटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी में अध्यक्ष पद के लिए कोई पीछे नहीं हटा
Thu, 20 Feb 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत, सीवन, पूंडरी, कैथल। नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत बुधवार को नामांकन पत्र वापस लेने का दिन रहा। इस दौरान तीनों नगर पालिका में अध्यक्ष पद के आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया। इसमें कलायत में पांच और सीवन में तीन उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। वहीं पूंडरी में अध्यक्ष पद के किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया है।
इसी प्रकार अध्यक्ष पद के लिए तीनों नगर पालिकाओं में कुल 17 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा कलायत और पूंडरी में महज एक ही नामांकन पत्र आने के चलते चार पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए हैं। कलायत नगरपालिका में वार्ड आठ में महीपाल पंवार और बीसी-बी के लिए आरक्षित वार्ड-16 में नीलम यादव व पूंडरी नगरपालिका में वार्ड नंबर-11 में संगीता और वार्ड नंबर-दो में तरनजीत कौर को निर्विरोध पार्षद चुना गया।
वहीं, पार्षद पद के लिए पूंडरी में छह, सीवन में नौ और कलायत में 20 उम्मीदवारों समेत कुल 35 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नाम लिए हैं। पार्षद पद के लिए 203 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था, लेकिन इनमें से सीवन और कलायत नगरपालिका में दो नामांकन पत्र रद्द हुए। वहीं, अब तीनों नगर पालिका में पार्षद पद के लिए 163 उम्मीदवार बचे हैं।
विज्ञापन
उधर, सीवन नगर पालिका में सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। वार्ड नंबर एक में चार प्रत्याशी, वार्ड नंबर दो में नौ प्रत्याशी, वार्ड नंबर तीन में दो प्रत्याशी, वार्ड नंबर चार में चार प्रत्याशी, वार्ड नंबर पांच में चार प्रत्याशी, वार्ड नंबर छह में आठ प्रत्याशी, वार्ड नंबर सात में चार प्रत्याशी, वार्ड नंबर आठ में पांच प्रत्याशी, वार्ड नंबर नौ में छह प्रत्याशी, वार्ड नंबर 10 में छह प्रत्याशी, वार्ड नंबर 11 में तीन प्रत्याशी, वार्ड नंबर 12 में चार प्रत्याशी, वार्ड नंबर 13 में सात प्रत्याशी, वार्ड नंबर 14 में छह प्रत्याशी, वार्ड नंबर 15 में चार प्रत्याशी वार्ड नंबर 16 में छह प्रत्याशी हैं।
पूंडरी नगरपालिका में नामांकन वापसी के दिन अध्यक्ष पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। ऐसे में तीन उम्मीदवार मैदान हैं। वहीं, 16 वार्डाें में छह उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया। इसमें वार्ड नंबर एक से एक उम्मीदवार, वार्ड दो से दो, वार्ड नंबर छह से एक, वार्ड नंबर आठ से एक, वार्ड नंबर 11 से एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया। नामांकन वापसी के अंतिम दिन अब अध्यक्ष पद के लिए तीन और पार्षद पद के लिए 16 वार्डों से 46 उम्मीदवार मैदान में बचे है। हालांकि वार्ड दो और 11 में सर्वसम्मति बन चुकी है।
कलायत में अध्यक्ष पद के पांच उम्मीदवारों ने नाम लिया वापस
कलायत नगरपालिका चुनाव में नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन प्रधान पद के पांच उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया है। कुल 12 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया था। इनमें से शशि बाला कौशिक, आशीष मित्तल, रोबिन राणा, जसविंद्र कुमार व बलजीत वाल्मीकि ने अपने-अपने पर्चा वापस ले लिया है।
इसके बाद प्रधान पद के लिए सात उम्मीदवार चुनावी समर में अपनी किस्मत आजमाएंगे। इसी तरह से 16 वार्डों के लिए कुल 59 लोगों ने पार्षद पद
के लिए आवेदन किया था। नाम वापस लेने के अंतिम दिन आज 20 लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया और अब कुल 39 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
बचे हैं।
अब कलायत के रिटर्निंग अधिकारी होंगे अजय हुड्डा
जिला निर्वाचन अधिकारी अधिकारी प्रीति की ओर से जारी आदेश के तहत कलायत नगर पालिका चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी शुगर मिल के एमडी कृष्ण कुमार की जगह कलायत के एसडीएम अजय हुड्डा को रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
सीवन में नाम वापसी के बाद सात उम्मीदवार बचे चुनाव की दौड़ में
सीवन नगर पालिका में नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशी चुनावी दौड़ में रह गए हैं। नगरपालिका सीवन चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। नाम वापस लेने के दिन इनमें से तीन प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया।
इनमें भावना शर्मा, पूजा सैनी व दया रानी शामिल हैं। इसके साथ ही नगर के 16 वार्ड में 92 ने नामांकन पत्र दाखिल किया था जिसमें एक का नामांकन रद्द कर दिया गया था और बाकी 91 में से नौ प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब चुनाव मैदान में 16 वार्ड में कुल 82 प्रत्याशी रह गए हैं। इनमें से वार्ड-दो में सबसे अधिक नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है और सबसे कम वार्ड नंबर तीन में केवल दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।