{"_id":"674b83bebfd2c4ed27036f49","slug":"no-new-case-of-dengue-was-found-even-on-the-second-day-73-patients-have-been-found-so-far-kaithal-news-c-245-1-kht1001-124609-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दूसरे दिन भी डेंगू का नहीं मिला कोई नया केस, अब तक आ चुके हैं 73 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दूसरे दिन भी डेंगू का नहीं मिला कोई नया केस, अब तक आ चुके हैं 73 मरीज
विज्ञापन
कैथल। जिले में शनिवार को दूसरे दिन भी डेंगू का कोई नया केस नहीं मिला है। ऐसे में पिछले दो दिन से जिले में कोई डेंगू का नया मरीज नहीं मिला है। यह राहत की बात है। हालांकि अब जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 73 हो चुकी है। वहीं, 33 बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए, जिनकी रिपोर्ट आज आ जाएगी।
फिलहाल जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को जिलेभर के आठ हजार 569 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया। अब तक 4260 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 3959 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखें। ऐसा करने से डेंगू की बीमारी से बचा जा सकता है।