फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   No-confidence motion against Kalayat Block Committee Chairperson, special meeting to be held on July

Kaithal News: कलायत ब्लॉक समिति चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 23 जुलाई को होगी विशेष बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
No-confidence motion against Kalayat Block Committee Chairperson, special meeting to be held on July
ब्लाक समिति कार्यालय कलायत
कलायत। पंचायत समिति की चेयरपर्सन ज्योति धानियां के खिलाफ 20 पंचायत समिति सदस्यों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सदस्यों के अनुरोध पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुशील कुमार ने 23 जुलाई को विशेष बैठक बुलाने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

एडीसी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार 23 जुलाई को सुबह 11 बजे पंचायत समिति कलायत के बैठक कक्ष में विशेष बैठक आयोजित होगी। बैठक का एकमात्र एजेंडा चेयरपर्सन के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर विचार करना होगा। नियमानुसार मतदान कराया जाएगा और उसके परिणाम के आधार पर चेयरपर्सन के पद पर बने रहने या पद छोड़ने का फैसला होगा। चेयरपर्सन ज्योति धानियां भाजपा से जुड़ी हैं। ऐसे में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

इसे भाजपा के भीतर बढ़ती गुटबाजी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर चेयरपर्सन या भाजपा संगठन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वर्ष 2022 के पंचायत चुनाव के बाद ब्लॉक समिति चेयरपर्सन पद के लिए भाजपा और तत्कालीन सहयोगी दल जजपा के बीच कड़ा राजनीतिक मुकाबला हुआ था। अंततः भाजपा समर्थित ज्योति धानियां चेयरपर्सन निर्वाचित हुई थीं। अब करीब साढ़े तीन वर्ष बाद उन्हीं के खिलाफ समिति के 20 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत समिति कलायत के 20 सदस्यों ने चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए बैठक बुलाने का अनुरोध किया था। नियमानुसार 23 जुलाई को विशेष बैठक बुलाई गई है जिसमें मतदान के माध्यम से प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा। सभी संबंधित सदस्यों और अधिकारियों को बैठक की सूचना दे दी गई है।
- डॉ. सुशील कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त, कैथल।

ब्लाक समिति कार्यालय कलायत

ब्लाक समिति कार्यालय कलायत

ब्लाक समिति कार्यालय कलायत

ब्लाक समिति कार्यालय कलायत

ब्लाक समिति कार्यालय कलायत

ब्लाक समिति कार्यालय कलायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed