{"_id":"68ae03639b49b961120c3bd9","slug":"nishan-yatra-will-be-taken-out-from-khatu-on-3rd-september-kaithal-news-c-245-1-kht1010-136821-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खाटू से 3 सितंबर को निकाली जाएगी निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खाटू से 3 सितंबर को निकाली जाएगी निशान यात्रा
Wed, 27 Aug 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
10 कैथल। कार्यक्रम को लेकर जानकारी खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति की महिला सदस्य। समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। श्री खाटू श्याम व सालासर सेवा समिति की ओर से मंगलवार को पिहोवा चौक स्थित होटल में सुंदरकांड महिला मंडल की बैठक हुई। इसमें आगामी निशान यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। कैशियर चिराग बंसल ने बताया कि 3 सितंबर को खाटू श्याम मंदिर से सिसला धाम के लिए निशान यात्रा रवाना होगी। पुजारी जय भगवान शर्मा व मोनू शर्मा विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।
सोमनाथ गर्ग ने बताया कि बाबा का स्वरूप श्रद्धालुओं के साथ-साथ चलेगा। विकास गर्ग एडवोकेट ने कहा कि ढोल-ताशे और पटाखों की बुकिंग की जा चुकी है। राजेंद्र बंसल ने जानकारी दी कि 1 सितंबर को शहर के तोरण द्वार को भव्य रूप से सजाया जाएगा।
पवन गर्ग बाकल वाले ने बताया कि यात्रा मार्ग पर 10 स्थानों पर चाय, ब्रेड, फल व पानी के स्टॉल लगाए जाएंगे। अंजू बंसल ने कहा कि महिलाओं की अधिक भागीदारी होगी। श्रद्धालुओं के लिए बसों की व्यवस्था भी की गई है। जुगल किशोर ने अपील की कि अधिक से अधिक भक्त निशान उठाकर यात्रा में शामिल हों। बैठक में चिराग बंसल, सोमनाथ, प्रकाश बंसल, राजेंद्र बंसल, पवन बंसल, अंजू बंसल समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।