फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nine lakhs cheated in the name of sending to Australia

Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगे नौ लाख

Sat, 07 Oct 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Nine lakhs cheated in the name of sending to Australia

विज्ञापन
कैथल। वर्क वीजा पर युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एक आरोपी ने नौ लाख रुपये हड़प लिए। बाद में उसके पास फर्जी वीजा भेज दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव थुआ जिला जींद निवासी सोमवीर ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि उसने ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए साई इमिग्रेशन मोहाली के संचालक बलबीर सिंह से बातचीत की थी। आरोपी ने उसे विदेश भेजने के लिए साढ़े 13 लाख रुपये मांगे, जिनमें से नौ लाख रुपये एडवांस ले लिए। आरोपी ने उसे जल्दी विदेश भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन


रुपये लेने के तीन महीने बीत गए तो उसने आरोपी को कहा कि उसे जल्दी ऑस्ट्रेलिया भेजे। इस पर आरोपी ने उसके पास फर्जी वर्क वीजा भेज दिया, जो जांच में सही नहीं पाया गया। जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed