{"_id":"6747712b6f53f8645c03c166","slug":"nilgai-became-the-cause-of-death-in-rajound-kaithal-news-c-18-1-knl1004-528350-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजौंद में मौत की वजह बनी नीलगाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजौंद में मौत की वजह बनी नीलगाय
Thu, 28 Nov 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। सेरधा गांव से नंदकरण माजरा रोड पर गांव सेरधा निवासी एक मिनी ट्रक (छोटा हाथी) चालक सड़क पर नील गाय आने से संतुलन खो बैठा। इससे वह ट्राली से जा टकराया। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद घायल अवस्था में उसे कैथल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बाद में मृतक की पहचान 49 वर्षीय राजबीर पुत्र सूरज भान निवासी गांव सेरधा के रूप में हुई है। यह हादसा मंगलवार रात करीब सात बजे गांव सेरधा और नंदकरण माजरा के बीच हुआ।
राजौंद थाना कर्मी बिंटू ने बताया कि राजबीर शाम को अपनी गाड़ी से नंद करण माजरा की सड़क पर आ रहा था तभी उसके रास्ते में अचानक एक नीलगाय आ गई, जिससे वह गाड़ी से संतुलन खोने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।