फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   nhm workers strike, patient survive, health department, kaithal

मरीज करते रहे इंतजार, नहीं मिला इलाज

Tue, 25 Oct 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 25 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
nhm  workers strike, patient survive, health department, kaithal
इलाज न मिलने पर व्यथा बताता मरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नेशनल हेल्थ मिशन के अनुबंधित कर्मचारियों ने नियमित होने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के कारण मरीजों को काफी दिक्कतें हुईं। विशेष रूप से एंबुलेंस सेवा के ठप होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। इस हड़ताल में लैब टेक्निशियनों को छोड़कर नर्सें, कम्प्यूटर ऑपरेटर, डॉक्टर, एंबुलेंस ड्राइवरों सहित अन्य क्लरिकल स्टाफ पर थे। हड़ताल में कुल 447 अनुबंधित कर्मचारी शामिल हुए। हड़ताल के दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला उपप्रधान जसबीर सिंह और जिला सचिव जरनैल सिह कर्मचारियों को समर्थन देने धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की इस मांग पर वे उनके साथ हैं। कर्मचारी संघ समान्य अस्पताल में इलाज करवाने आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अस्पताल में परेशान रहे लोग
एंबुलेंस की सुविधा बंद होने के कारण मरीज इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। बीमार मरीजों को अधिक पैसे खर्च करने पड़े। अनुबंधित डॉक्टर के भी हड़ताल पर होने के कारण कुछ मरीज अपना इलाज नहीं करवा सके। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड करवाने आए मरीज कृष्ण ने बताया कि वह पिछले दो दिन से अस्पताल में आ रहा है कल तो डॉक्टर छुट्टी पर थे मगर आज हड़ताल होने के कारण उसकी रिपोर्ट की जांच नहीं हुई ।
विज्ञापन


समान समय-समान वेतन लागू हो
मिशन के अनुबंधित कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने सितंबर में कर्मचारियों को पक्का करने की पॉलिसी को तुरंत प्रभाव से लागू करके कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का निर्णय लिया था मगर अभी तक इस पर कोई विचार नहीं किया गया जिससे एनएचएम के कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। पहले दिन धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान नरेंद्र ने की। प्रधान ने बताया कि सरकार की पॉलिसी के मुताबिक पक्का करने में कुछ समय लगता है। लेकिन इस प्रकिया के दौरान सभी कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन दिया जाए। इस मौके पर प्रेस प्रवक्ता आशीष, सुनील सैनी, ममता, कुलदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नही आया कोई नोटिस
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हड़ताल को लेकर कोई भी नोटिस नहीं आया है। कर्मचारियों की ओर से भी हड़ताल की कोई सूचना नहीं है। सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं।
मनीष बंसल, सीएमओ, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed