फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

कैथल नगर परिषद होगी प्रशासक के हवाले

Thu, 31 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Thu, 31 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कैथल में कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी हो चुके हैं। 10 जनवरी को परिषद का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसके बाद नगर परिषद कैथल में एसडीएम मनदीप कौर बतौर प्रशासक नियुक्त होंगी।
विज्ञापन


वर्ष 2010 में 11 जनवरी को वर्तमान नगर परिषद ने अपना कार्यभार संभाला था। जिसमें परिषद के प्रधान वार्ड नंबर 24 के रामनिवास मित्तल तो उपाध्यक्ष वार्ड नंबर 28 के रणबीर सैनी बने थे। कार्यकाल पूरा होने के बाद नए चुनाव तक नगर परिषद प्रशासक के अधीन आ जाएगी।
विज्ञापन


नगर परिषद के प्रधान रामनिवास मित्तल ने कहा कि अभी उन्हें इस बारे में सूचना नहीं मिली है। वैसे सरकार ऐसा कर सकती है। पांच साल तक शहर का विकास करवाने का प्रयास पूरा प्रयास किया है। इस दौरान शहर की जनता एवं कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला का सहयोग के लिए आभार जताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से ग्रांट के लिए तरस गया है शहर
पिछले एक साल से नगर परिषद कैथल को सरकार की ओर से कोई बड़ी ग्रांट नहीं दी गई है। जिस कारण एक तरह से शहर विकास के लिए तरस गया है। शहर में कई बड़े प्रोजेक्ट लंबित पड़े हैं।

5 करोड़ रुपये मंजूर, लेकिन अभी नहीं मिला पैसा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जरूर पांच करोड़ रुपये की ग्रांट देने का ऐलान किया है। लेकिन अभी तक परिषद में यह राशि नहीं पहुंची है। इस राशि से ही शहर में कुछ विकास की उम्मीद है।


यह एक सामान्य प्रक्रिया है। जब भी कार्यकाल खत्म हो जाता है तो तब तक चुनाव न होने की स्थिति में वहां प्रशासक नियुक्त होता है। अभी तक उनके पास ऐसे कोई आदेश नहीं आए हैं।-एसके गोयल, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed