{"_id":"e2cd3c4e669d5f473b8c9b31679d9208","slug":"new-baily-bridge-to-build-over-ghagger","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े 18 लाख रुपये से घग्गर पर बनेगा बेली ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े 18 लाख रुपये से घग्गर पर बनेगा बेली ब्रिज
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Sat, 19 Jul 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका। गुहला सहित पंजाब जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। कैथल-पटियाला मार्ग पर स्थित घग्गर पुल के निर्माण कार्य के पूरा होने तक बेली पुल का निर्माण किया जाएगा।
इस पुलिस को 30 जुलाई तक खोल दिया जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। क्योंकि इस समय पुल के बंद होने के कारण लोगों को दूसरे रास्तों से पंजाब एवं हरियाणा की ओर आना-जाना पड़ रहा है। लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पीसी विर्दी ने बताया कि बारिश के मौसम के चलते नए पुल का निर्माण कार्य बीच में ही रोकना पड़ा है। लोगों की सुविधा के लिए बेली ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। यह अस्थाई पुल तब तक प्रयोग में लाया जाएगा, जब तक नए पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता।
नई तकनीक से निर्माण
अभियंता ने बताया कि इस बेली पुल को 30 जुलाई तक तैयार कर लिया जाएगा। इस पुल पर एक समय में एक साइड के ही वाहन गुजर सकेंगे। बेली पुल का निर्माण इस तकनीक से किया जाता है कि इसका वजन नीचे बने स्लैब पर न पड़े। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी बेली पुल का सफल प्रयोग कई शहरों में किया जा चुका है।
विज्ञापन
वर्ष 2015 के अंत तक नदी पर बनने वाले नए पुल का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। जब तक नए पुल का निर्माण नहीं होता तब तक बेली पुल के माध्यम से आवाजाही को चालू रखा जाएगा।
आठ करोड़ की लागत आएगी मैन पुल पर
अभियंताू ने बताया कि आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले घग्गर पुल की चौड़ाई 33 फुट व लंबाई लगभग 250 फुट होगी। घग्गर का पुल इतने लंबे समय तक बंद रहने से एशिया की प्रमुख मार्बल मार्केट में आर्थिक संकट पैदा हो गया। थोक कीमत में मार्बल मिलने के चलते यहां हरियाणा व पंजाब के लगभग सभी शहरों के लोग पत्थर लेने आते हैं।
जय बजरंगी मार्बल के मालिक व मार्बल ट्रांसपोर्ट के प्रधान शीशपाल जिंदल ने बताया कि चार साल पहले मार्बल मार्केट को उस समय भारी मंदी का सामना करना पड़ा था जब पंजाब सरकार ने मार्बल पर एंट्री टैक्स लगा दिया था। मार्बल व्यापारियों को अब घग्गर का पुल बंद होने से दूसरी बार मंदी का सामना करना पड़ रहा है।