फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Need for cleanliness, garbage collection is a serious problem

Kaithal News: सफाई की दरकार, कचरा उठान है गंभीर समस्या

Fri, 13 Sep 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Sep 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Need for cleanliness, garbage collection is a serious problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इस विधानसभा चुनाव में शहर में से कचरा विस्तारण का न होना भी बड़ा मुद्दा है। शहर में उम्मीद अनुरू सफाई व्यवस्था नहीं होती है। यहां पर कचरा उठान की समस्या भी गंभीर हैं। इसके साथ ही यहां पर डोर-टू-डोर उठान की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है।

इस समस्या का समाधान न होने का एक मुख्य कारण नगर परिषद कैथल की ओर से शहर में रखे गए सफाई कर्मचारियों की कमी भी होना है। क्योंकि इस समय शहर में इस समय वार्ड में जरूरत अनुसार सफाई कर्मचारियों की संख्या भी कम है। कर्मियों की संख्या तो कम है, लेकिन काम अधिक है। ऐसे में स्थानीय लोगों सहित पार्षदों को भी काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन


इस समय बारिश का मौसम चल रहा है और शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेरों से भयानक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने से पार्षदों से लेकर आम लोगों में भी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के मुताबिक, शहर में बनाए गए ज्यादातर कचरा प्वाइंटों पर समय से उठान नहीं हो पाता है। इस कारण भी यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। शहर में सबसे अधिक समस्या मुख्य बाजार में दिखाई पड़ती है। कचरा उठान समय से न होने पर कई बार दुकानदार नाराजगी जता चुके हैं।
जरूरत अनुसार नहीं है कर्मी

वार्ड में सबसे अधिक समस्या सफाई न होने की है। यहां गलियों से लेकर नालों में गदंगी का आलम रहता है। इसको लेकर नगर परिषद की सदन की बैठक में मुद्दा उठाया गया है, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है। - मोहन शर्मा, पार्षद, वार्ड नंबर 28, कैथल।
बाजार में भी है अधिक समस्या

शहर में उम्मीद अनुरुप सफाई व्यवस्था न होना बड़ा मुद्दा बना है। बाजार में भी कचरे के ढेर लगे रहते हैं। समय पर उठान नहीं हो पाता है। यहां पर कई बार नगर परिषद और अन्य कर्मियों को इसकी शिकायत की जाती है पर सुनवाई नहीं हो पाती है। - लाल चंद, दुकानदार, रेलवे रोड, कैथल।

कैथल शहर में जनसंख्या के अनुसार आधे कर्मी है। इस समय करीब 375 सफाई कमी है और जरूरत करीब 800 कर्मियों की है। नगर परिषद और सफाई कर्मियों की भर्ती करनी चाहिए। यह कर्मी नियमित ही भर्ती किए जाएं, जिससे शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर हो पाए और लोगों को राहत मिल सके।


-शिव चरण, राज्य संगठनकर्ता, नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ, कैथल।

शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद की ओर से लगातार बेहतर प्रयास किए गए हैं। सफाई कर्मचारियों को निर्देश हैं कि वे कचरा उठान के मामले में लापरवाही न करें। सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य जारी है। वार्ड की जरूरत के अनुसार ही सफाई कर्मी लगाए गए हैं। यदि किसी पार्षद को कुछ समस्या है तो वे जानकारी दें। समाधान करवा दिया जाएगा। - सुरभि गर्ग, अध्यक्ष, नगर परिषद कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed