फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Narwana: The state's largest community health center will be built at Danoda Khurd at a cost of Rs 25.60 crore

Narwana: दनौदा खुर्द में 25.60 करोड़ से बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Sat, 06 Jun 2026 09:14 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, (जींद)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, (जींद) Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 06 Jun 2026 09:14 PM IST
सार

दनौदा कलां में 25 करोड़ 60 लाख रुपये से बनने वाले प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का भूमि पूजन हो गया। ये सीएचसी 18 महीने में बनकर तैयार होगा।

विज्ञापन
Narwana: The state's largest community health center will be built at Danoda Khurd at a cost of Rs 25.60 crore
दनौदा खुर्द में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को नरवाना विधानसभा क्षेत्र के गांव दनौदा खुर्द, दनौदा कलां और दबलैन में करीब 27 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मंत्री ने दनौदा कलां में 25 करोड़ 60 लाख रुपये से बनने वाले प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन


डेढ़ साल में पूरा होगा निर्माण कार्य
ढाई एकड़ में बनने वाला तीन मंजिला और वातानुकूलित स्वास्थ्य केंद्र 30 बेड का होगा। इसमें एक एसएमओ, 11 मेडिकल ऑफिसर, 20 नर्सिंग स्टाफ और 50 से अधिक एचकेआरएन कर्मचारी 24 घंटे सेवा देंगे। 18 महीने में इसके निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके शुरू होने से दनौदा सहित आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों की करीब एक लाख आबादी को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


मंत्री ने नए स्कूल भवन की रखी नींव
कैबिनेट मंत्री ने 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पक्की फिरनी और 36 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेत खलिहान योजना के तहत दो कच्चे रास्तों का भी शिलान्यास किया। मंत्री ने दनौदा कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 43 लाख 20 हजार रुपये की लागत से बनने वाले चार कमरों और गांव दबलैन के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 80 लाख 40 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नए स्कूल भवन का नींव पत्थर भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आठ कमरों के अलावा तीन लैब और छात्र व छात्राओं के लिए अलग शौचालयों का निर्माण भी शामिल है। यह सभी विकास कार्य सर्व शिक्षा अभियान के तहत करवाए जाएंगे। दबलैन गांव में ही पंचायती राज के तहत 40 लाख रुपये से बनने वाली पक्की फिरनी, डी- प्लान के तहत 17 लाख रुपये से बनने वाली एक गली और खेत खलियान योजना के तहत बनने वाला 19 लाख रुपये की लागत से एक रास्ते का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्वामी राघवानंद, सर्वजातीय बिनैण खाप के प्रधान रघुबीर नैन, सरपंच किताबों देवी, सुदेश देवी, सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली आदि मौजूद रहे।

नगर परिषद कार्यालय को स्थानांतरित किया
नरवाना के नगर परिषद कार्यालय को शहर के एलआइसी रोड पर बने सामुदायिक केंद्र में अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया गया है। शनिवार को कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रिबन काटकर कार्यालय की शुरुआत की है। इस दौरान मौके पर नगर परिषद चेयरपर्सन मुकेश मिर्धा उप प्रधान शशिकांत शर्मा वार्ड के सभी पार्षद वह नगर परिषद कर्मचारी भी मौजूद रहे।


मंत्री बेदी ने कहा कि पिछले काफी समय से शहर की नगर परिषद जर्जर हालत में है। वही अब अस्थायी रूप से पुराने नगर परिषद कार्यालय को एलआईसी रोड पर बने सामुदायिक केंद्र में स्थानांतरित कर दिया है। उसकी शुरुआत कर दी गई है। जल्द ही पुराने नगर परिषद बिल्डिंग को तोड़ा जाएगा और उसकी जगह पर नई नगर परिषद की बिल्डिंग बनाई जाएगी।

इन परियोजनाओं की मिली सौगात
  • दनौदा कलां में 25.60 करोड़ रुपये से प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का शिलान्यास
  • 21 लाख रुपये की लागत से पक्की फिरनी का निर्माण
  • 36 लाख रुपये की लागत से खेत-खलिहान योजना के तहत दो कच्चे रास्तों का निर्माण
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 43.20 लाख रुपये की लागत से चार नए कमरों का निर्माण
दबलैन
  • 80.40 लाख रुपये की लागत से नए स्कूल भवन का शिलान्यास
  • भवन में 8 कमरे, 3 साइंस लैब तथा छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे
  • 40 लाख रुपये की लागत से पक्की फिरनी का निर्माण
  • डी-प्लान के तहत 17 लाख रुपये की लागत से गली निर्माण
  • खेत-खलिहान योजना के तहत 19 लाख रुपये की लागत से ग्रामीण रास्ते का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed