{"_id":"57d05e454f1c1bbc0a31706a","slug":"nagar-palika-chairman-solve-problem-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा मुस्टंडों से दिलाएं छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा मुस्टंडों से दिलाएं छुटकारा
ब्यूरो कैथल
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड में खुले दरबार में समस्याएं सुनतीं चेयरपर्सन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हाउसिंग बोर्ड कालोनी में खुला दरबार लगाने गई पालिका चेयरपर्सन अमनदीप कौर महिलाओं की व्यथा सुनकर हैरत में पड़ गई। महिलाओं ने उन्हें बताया कि यहां की सबसे बड़ी समस्या आवारा मुस्टंडे हैं। जो बेधड़क मोटर साइकिलों पर आते हैं और कालोनी की महिलाओं से छेड़खानी करके भाग जाते हैं।
चेयर पर्सन ने महिलाओं से पूछा था कि आपकी पार्क, गलियां, पानी की निकासी और स्ट्रीट लाइटों में से सबसे बड़ी समस्या क्या है। वार्ड की महिलाओं ने बताया कि शाम होते-होते आवारा लड़कों का आना शुरू हो जाता है। कभी वे साइलेंसर निकले मोटर साइकिलों पर फटफट करते आते हैं तो कई बार कारों के हार्न बजाते इस गली से उस गली में दनदनाते घूमते हैं। महिलाओं ने कहा कि एक दो बार उन्होंने रास्ता रोककर इन छोकरों को पकड़ने की कोशिश की है लेकिन वे रेस देकर भाग खड़े होते हैं।
पालिका चेयर पर्सन ने कहा कि यह गंभीर मसला है। हालांकि यह उनके कार्यक्षेत्र में नहीं है, लेकिन एक महिला होने के नाते वे इस मामले को एसपी कैथल के समक्ष लेकर जाएंगी और आवारा छोकरों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की मांग करेंगी।
विज्ञापन
पालिका आपके द्वार कार्यक्रम में कालोनी वासियों ने पालिका चेयर पर्सन को बताया कि पूरी हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सड़कों का लेवल ठीक नहीं है। इसके अलावा लोगों ने स्ट्रीट लाइटें लगाने, पार्कों में घास की कटिंग नियमित रूप से करवाने तथा पार्कों में फुटपाथों को नए सिरे से बनाकर क्यारियों में फूलों के पौधे लगाने सहित अनेक छोटी बड़ी मांगे रखीं। इस अवसर पर राजेश शर्मा पिंटू, पार्षद सीमा रानी, बलकार बल्लू, राजेश ठाकुर, पवन शर्मा, राजेश सीड़ा, वेदराज एडवोकेट सहित वार्ड के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।