फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mustard procurement started, 64 quintals sold

Kaithal News: सरसों की खरीद शुरू, 64 क्विंटल बिकी

Wed, 03 Apr 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Apr 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Mustard procurement started, 64 quintals sold
राजौंद। अनाज मंडी में सरसों की खरीद मंगलवार से शुरू हुई। मंगलवार को 64 क्विंटल सरसों पहुंची और सारी सरसों की खरीद कर ली गई।
विज्ञापन

पहले दिन खरीद एजेंसी हैफेड ने की। हैफेड खरीद एजेंसी प्रबंधक पिंकी ने बताया कि राजौंद अनाज मंडी में सरसों की खरीद का केंद्र बनाया गया है और मंगलवार को पहले दिन यहां सरसों की फसल आई है। इसमें 64 क्विंटल सरसों आई है और सारी ही खरीद ली गई है। उन्होंने बताया कि सरकारी रेट 5650 रुपये प्रति क्विंटल की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि इसमें 8 प्रतिशत मोचर तक ही सरसों की खरीद की जाएगी और 25 क्विंटल तक ही प्रतिदिन खरीद होगी।


उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि वह सरसों की फसल को सुखाकर लाएं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी खरीद के समय न आए।

राजौंद मार्केट कमेटी सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। व एक अप्रैल से गेहूं की खरीद का कार्य शुरू हो चुका है। अभी गेहूं की फसल का कार्य लेट होने के कारण अभी 10 दिन तक शायद गेहूं मंडी में नहीं आ पाएगी। फिर भी मंडी में सभी खरीद तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान एसोसिएशन के प्रधान महीपाल राणा, भीम शर्मा सहित कई किसान व मंडी का स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed