फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Motorcyclist killed in car collision

Kaithal News: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की गई जान

Tue, 22 Apr 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 22 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in car collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खरक पांडवा गांव में कार की टक्कर से 48 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार की जान चली गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कलायत थाने में दी गई शिकायत में खरक पांडवा गांव निवासी सलिंद्र ने बताया कि 20 अप्रैल को दोपहर के समय उसका मामा बालक राम मोटरसाइकिल से गांव के बाहर मुख्य सड़क पर जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा तो एक कार ड्राइवर ने अपनी गाड़ी तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उसके मामा को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच कार ड्राइवर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


सलिंद्र ने बताया कि वह मामा को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि बालक राम खेत मजदूरी करता था। उसी से परिवार का गुजारा चलता था। कलायत प्रभारी जयभगवान ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed