{"_id":"69600ce038b9e6bc5f081102","slug":"motorcycle-stolen-from-outside-a-shop-100-meters-away-from-the-police-station-kaithal-news-c-18-1-knl1004-819870-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: थाने से 100 मीटर दूर दुकान के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: थाने से 100 मीटर दूर दुकान के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी
Fri, 09 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर रेलवे रोड स्थित एक पिज्जा व बर्गर की दुकान के बाहर से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दुकान मालिक रवि ने बताया कि वह सुबह करीब 11:30 बजे अपनी काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी कर अंदर गया था। कुछ देर बाद बाहर आने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक युवक काले रंग का कोट पहने मोटरसाइकिल का ताला तोड़कर उसे ले जाता हुआ दिखाई दिया। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।