{"_id":"67181293b5e56b2e56094717","slug":"motorcycle-riding-youth-dies-due-to-collision-with-truck-kaithal-news-c-18-1-knl1004-505258-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
Wed, 23 Oct 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव कुराड़ निवासी राहुल ने सदर थाना में शिकायत दी कि 21 अक्तूबर को वह और उसका दोस्त अनुज मोटरसाइकिल पर सवार होकर कैथल आए थे। वहां से वे दोनों अपने एक अन्य दोस्त से मिलने के लिए राजकीय कॉलेज में जा रहे थे। जब वे गांव जगदीशपुरा के नजदीक पहुंचे तो एक ट्रक चालक अपने ट्रक को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां इलाज के दौरान अनुज की मौत हो गई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद